Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
    • कौन हैं सोनिया सहरावत? RAF असिस्टेंट कमांडेंट जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट कोसा तो महुआ मोइत्रा बोलीं…
    • Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…
    • तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद मौन आंदोलन में शामिल अन्ना हजारे फफक-फफक कर रोए
    • अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत; छह घायल
    • शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…
    • बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…
    • रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से शेयर बाजार में आज भी जारी है गिरावट, सेंसेक्स 300 पॉइंट टूटा
    व्यापार

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से शेयर बाजार में आज भी जारी है गिरावट, सेंसेक्स 300 पॉइंट टूटा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को भी गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। आज यह 240 अंक की गिरावट के साथ 76,515.10 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 38 मिनट पर यह 0.41 फीसदी या 316 अंक की गिरावट के साथ 76,438 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान पर और 24 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.35 फीसदी या 83 अंक की गिरावट के साथ 23,914 पर ट्रेड करता दिखा।

    सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

    सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 1.21 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा में 0.85 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.40 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.66 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.74 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.09 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.35 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.72 फीसदी, निफ्टी सीमेंट में 0.18 फीसदी और निफ्टी केमिकल्स में 0.51 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

    निफ्टी-50 पैक के इन शेयरों में आई सबसे अधिक गिरावट

    कंपनीशेयर प्राइस (सुबह 10 बजे)प्रतिशत बदलाव
    डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज1,150.10-2.76%
    नेस्ले इंडिया1,457.70-2.40%
    अडानी एंटरप्राइजेज3,087.40-1.92%
    टाटा स्टील184.81-0.92%
    इंफोसिस1,042.80-0.88%
    एनटीपीसी347.60-0.83%
    एचडीएफसी बैंक746.90-0.83%
    एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस548.55-0.82%
    अडानी पोर्ट्स1,804.50-0.82%
    मारुति सुजुकी इंडिया13,446.00-0.73%
    अपोलो हॉस्पिटल्स8,876.00-0.69%
    सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज1,931.00-0.62%
    हिंदुस्तान यूनिलीवर2,143.20-0.53%
    सिप्ला1,407.60-0.53%
    टाटा मोटर्स326.00-0.52%
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल)404.65-0.52%

    निफ्टी नेक्स्ट 50 के ये शेयर सबसे अधिक टूटे

    कंपनीशेयर प्राइस (सुबह 10 बजे)प्रतिशत बदलाव
    अडानी ग्रीन एनर्जी1,410.40-4.20%
    टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स4,958.00-1.50%
    अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस1,703.00-1.24%
    ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज5,418.00-1.23%
    लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी)3,941.90-1.02%
    जायडस लाइफसाइंसेज1,115.30-0.98%
    अंबुजा सीमेंट्स426.85-0.92%
    सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस905.10-0.85%
    टाटा कैपिटल344.65-0.78%
    डिवीज लैबोरेट्रीज7,335.00-0.70%
    गेल (इंडिया)171.82-0.69%
    अडानी पावर215.53-0.65%
    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया169.56-0.63%
    डीएलएफ647.40-0.63%

    क्यों गिर रहा बाजार?

    मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष काफी बढ़ गया है। इससे एक बार फिर कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर संकट खड़ा हो गया है। नतीजतन क्रूड ऑयल के दाम तेजी से ऊपर जा रहे हैं। गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड 1.92 फीसदी या 1.81 डॉलर की बढ़त के साथ 95.88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, WTI क्रूड इस समय 1.42 फीसदी या 1.23 डॉलर की बढ़त के साथ 88.06 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। क्रूड ऑयल की उच्च कीमतें भारतीय अर्थव्यवस्था पर काफी प्रतिकूल असर डालती हैं। यही कारण है कि निवेशकों का सेंटीमेंट डाउन है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट

    July 21, 2026

    बिना स्क्रीन वाला Google Fitbit Air जल्द होगा लॉन्च, 7 दिन की बैटरी, AI हेल्थ कोच बनेगा खासियत

    July 21, 2026

    दामों में आई तेजी के कारण 48% बढ़ गया भारत का क्रूड ऑयल आयात बिल, जानिए देश में क्या हैं आज पेट्रोल-डीजल के दाम

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.