Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘दुल्हनियां नाच नचाए’ आज पर होगी रिलीज, रानी चटर्जी ने फैंस से की खास अपील
    मनोरंजन

    ‘दुल्हनियां नाच नचाए’ आज पर होगी रिलीज, रानी चटर्जी ने फैंस से की खास अपील

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हनिया नाच नचाये’ का जल्द ही वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है. शुक्रवार (आज) अभिनेत्री रानी चटर्जी ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की. अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वे फिल्म को सपोर्ट करती दिख रही हैं. वीडियो में अभिनेत्री कहती है, “नमस्कार दोस्तों, एक बहुत ही पारिवारिक फिल्म दुल्हनियां नाच नचाये का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है. ये फिल्म आ रही है आज 13 दिसंबर शाम 5:30 बजे और 14 दिसंबर सुबह 9:30 बजे भोजपुरी सिनेमा पर और दंगल ऐप पर. फिल्म को जरूर देखिएगा और फिल्म की पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं.”

    पारिवारिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन और लेखन रजनीश मिश्रा ने किया है और इसके निर्माता डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल  हैं. फिल्म में शुभी शर्मा, स्मृति सिन्हा और अंशुमान सिंह मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा फिल्म में शिवम तिवारी, कंचन मिश्रा, रामसुजन सिंह, प्रकाश जैस, रिंकू भारती, संगम राय, संजय वर्मा, रिंकू आयुशी और बंधू खन्ना जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं.

    मेकर्स ने पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया था. 4 मिनट 10 सेकंड के ट्रेलर में मनोरंजन के साथ-साथ एक मैसेज भी दिया गया है. ट्रेलर की शुरुआत में शुभी शर्मा एक सीधी-सादी और भावनात्मक किरदार वाली युवती की भूमिका में नजर आ रही हैं, जबकि स्मृति सिन्हा अपने सशक्त और एक्शन से भरे किरदार से दर्शकों को गहराई से जोड़ती हैं. अंशुमान सिंह का किरदार एक जिम्मेदार, संवेदनशील और परिवार के लिए संघर्ष करने वाले युवक का है, जो हर वर्ग के दर्शकों को खुद से जोड़ने में सफल होता दिख रहा है.

    अभिनेत्री रानी चटर्जी की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म ‘यूपी वाली-बिहार वाली’ में नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसी के साथ ही अभिनेत्री टीवी सीरियल प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में भी नजर आ रही हैं, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इसमें वे निगेटिव रोल में नजर आएंगी.

    ‘दुल्हनिया नाच नचाए’ का निर्माण रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है और इसका संगीत इंटर 10 रंगीला पर रिलीज हुआ है. निर्माता डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल हैं. फिल्म के लेखक, निर्देशक और संगीतकार रजनीश मिश्रा रजनीश मिश्र हैं. गीतों को मनोज भावुक और संतोष उत्पाती ने लिखा है. ‘दुल्हनिया नाच नचाए’ को लेकर कहा जा रहा है कि भोजपुरी सिनेमा में एक बार फिर से शुद्ध पारिवारिक फिल्म का दौर लौटने वाला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टेलीविजन इंडस्ट्री:’डॉ. आरंभी’ एक्टर संजीब सिंह की मौत, 51 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

    July 11, 2026

    ‘धमाल 4’ का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 1 बजे तक 16 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

    July 11, 2026

    चेक बाउंस केस में तीन महीने जेल में रहेंगे राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा, 7.35 करोड़ का जुर्माना भी

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.