दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस (गाड़ी सख्या 18211-18212) को दोबारा पटरी पर दौडऩे की तैयारी शुरू हो गर्ई है। 10 अक्टूबर 2012 को सप्ताह में तीन-तीन दिन (दोनों ओर से) इसका संचालन शुरू किया गया था। लगभग सात वर्ष तक संचालित करने के बाद फरवरी 2019 में इसका संचालन बंद कर दिया था। बस्तर को रायपुर को जोडऩे वाली रावघाट-जगदलपुर रेलमार्ग के निर्माण में देरी को देखते हुए बस्तर के लोगों की ओर से दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। पिछले दिनों जून में रायपुर रेलमंडल स्तरीय सांसदों की समिति की बैठक में भी इस गाड़ी को दोबारा शुरू करने की मांग सामने आई थी। वाल्टेयर रेलमंडल से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड द्वारा रिपोर्ट मांगी गई थी, जो भेज दी गई है। नई समयसारिणी के साथ इस गाड़ी को नए वर्ष में दोबारा शुरू किया जा सकता है। जगदलपुर से दुर्ग तक 641 किलोमीटर का सफर यह गाड़ी 16 घंटे 35 मिनट में तय करती थी। जगदलपुर से दोपहर 12.35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 5.10 बजे दुर्ग पहुंचती थी। दुर्ग से दोपहर एक बजे रवाना होकर दूसरे दिन तडक़े 3.30 बजे जगदलपुर से ओडिशा कोरापुट-रायगढ़ा, टिटलागढ़, केसिंगा, महासंमुद, रायपुर होकर दुर्ग के बीच 15 स्टेशनों पर स्टापेज था।
Trending
- विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
- शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
- गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
- दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
- विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
- ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
- 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
- राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर

