Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर भड़के बीजेपी नेता…
    • क्या BCCI कर रहा है वीवीएस लक्ष्मण को गंभीर-अगरकर से भी ऊंचा पद देने की तैयारी ?
    • इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म देखने से पहले जरूर पढ़ें रिव्यू
    • भगोड़े ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह को UAE से लाया गया भारत, गृह मंत्री अमित शाह ने जताई खुशी
    • झारखंड छात्र आंदोलन : अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र ने की छात्रों से एकजुट रहने की अपील, कहा- समय आने पर सारे खुलासे करूंगा
    • कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत, 50 से अधिक घायल, नेपाल से जा रहे थे देवघर
    • CGMSC पर लगा 1 लाख का जुर्माना निरस्त,सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश को पलटा
    • इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान बुर्का पहनकर बाइक से जा रहे दो युवकों को पुलिस ने रोका…
    मुख्य समाचार

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान बुर्का पहनकर बाइक से जा रहे दो युवकों को पुलिस ने रोका…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी: स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में आयोजित हो रही तिरंगा यात्राओं के बीच वाराणसी में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. शहर के मलदहिया चौराहे पर तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक पर महिला वेश में जा रहे दो युवकों को पुलिस ने रोक लिया. दोनों युवकों ने बुर्का और नकाब पहन रखा था, जिसके चलते मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ. पूछताछ के लिए दोनों को सिगरा थाने लाया गया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों इंटरमीडिएट के छात्र हैं और सोशल मीडिया के लिए प्रैंक वीडियो तथा रील बनाने के उद्देश्य से इमलिया घाट जा रहे थे. हालांकि पुलिस ने मामले की पूरी जांच की और परिजनों को भी थाने बुलाया.

    तिरंगा यात्रा के दौरान हुई कार्रवाई

    गुरुवार को वाराणसी में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर से शुरू होकर मलदहिया और लहुराबीर होते हुए डॉ. सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक पहुंची. इसी दौरान मलदहिया चौराहे पर सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे. तभी उनकी नजर एक बाइक पर सवार दो युवकों पर पड़ी, जिन्होंने महिलाओं की तरह बुर्का और नकाब पहन रखा था.

    पूछताछ में सामने आई यह बात

    पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की. शुरुआती पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वे कक्षा 12 के छात्र हैं और सोशल मीडिया के लिए प्रैंक रील तथा वीडियो बनाने का काम करते हैं. उनका कहना था कि वे इमलिया घाट की ओर शूटिंग करने जा रहे थे और उसी उद्देश्य से बुर्का पहना था. पुलिस दोनों को सिगरा थाने ले गई, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की गई. बाद में उनके परिजनों को भी बुलाया गया.

    जांच में नहीं मिली आपत्तिजनक सामग्री

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवकों के पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई. हालांकि जांच के दौरान यह पाया गया कि जिस बाइक से दोनों यात्रा कर रहे थे, उसमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था. यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया. पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले वाराणसी में कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. तिरंगा यात्रा जैसे बड़े आयोजनों में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो. इसी वजह से संदिग्ध नजर आने वाले लोगों की जांच और पूछताछ की जा रही है.

    शहर में देशभक्ति का माहौल

    उधर, “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, स्थानीय नागरिक और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यात्रा का नेतृत्व किया. वहीं सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन ने भी तिरंगा बाइक रैली निकाली, जिसमें 150 से अधिक जवानों, अधिकारियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    झारखंड छात्र आंदोलन : अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र ने की छात्रों से एकजुट रहने की अपील, कहा- समय आने पर सारे खुलासे करूंगा

    August 14, 2026

    छात्रों के विरोध के बाद भी CJI सूर्यकांत ही बांटेंगे NALSAR यूनिवर्सिटी में लॉ की डिग्री, स्वीकार किया निमंत्रण

    August 13, 2026

    NEET पर तमिलनाडु में दंगल, कैबिनेट फेरबदल में इसी राज्य को मिल सकता है केंद्रीय शिक्षा मंत्री 

    August 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.