Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा की रणनीति, टीम वर्क और सांस्कृतिक जुड़ाव जीत का मंत्र
    • गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर हत्या, आरोपी देवर ने घर को आग लगाने की दी धमकी
    • ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़
    • दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया
    • जानिए कौन हैं हिमंत बिस्व सरमा के साथ शपथ लेने वाले 4 नए मंत्री?
    • निर्जला एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»1 अप्रैल से सभी बिजली दफ्तर में लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम
    मुख्य समाचार

    1 अप्रैल से सभी बिजली दफ्तर में लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • राजधानी स्थित मुख्यालय में सफलतापूर्वक संचालित है ई-ऑफिस
    • डिजिटल हस्ताक्षर से हो रहा फाइलों का अनुमोदन

    रायपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के राजधानी स्थित डंगनिया मुख्यालय में ई-ऑफिस का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के बाद अब इसका विस्तार किया जा रहा है। अब प्रदेश के सभी बिजली दफ्तर में 1 अप्रैल 2026 से ई-ऑफिस प्रणाली लागू किया जाएगा। इसके लिए ट्रांसमिशन कंपनी के सभी कक्षा से सभी मैदानी अफसरों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने के साथ फाइलों के त्वरित व पारदर्शी निराकरण के लिए ई-ऑफिस का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ में मुख्यालय स्तर पर 10 नवंबर 2025 से किया जा चुका है। अब इसे प्रदेश के सभी कार्यालयों में लागू करने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री एएम परियल ने इस संबंध में परिपत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में अब पेपरलेस काम की तैयारी की जा रही है। इसके तहत 1 अप्रैल से मैदानी स्तर के कार्यालयों में भी ई-ऑफिस प्रणाली को लागू किया जा रहा है। ई-ऑफिस के माध्यम से अब नोटशीट, आदेश, पत्र और परिपत्र जैसे सभी दस्तावेजों का निर्माण, अनुमोदन, प्रेषण तथा संधारण पूरी तरह डिजिटल रूप से किया जाएगा। इससे कार्यों में गति आएगी और कागज के उपयोग में कमी होगी।

    इस नई व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के केंद्य सूचना एवं प्रौद्योगिकी केंद्र (ईआईटीसी) ने आज से ऑनलाइन ट्रेनिंग आरंभ कर दी है। छह पालियों में इसका आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    ऊर्जा नेट पर ई-ऑफिस के लिए स्व-सेवा पोर्टल भी उपलब्ध कराया गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की गई है कि वे पोर्टल पर उपलब्ध उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका, दिशा-निर्देश और सामान्य प्रश्नों का अध्ययन करें। इस पहल से संसाधनों और समय की बचत होगी तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी

    May 11, 2026

    धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम

    May 11, 2026

    लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.