Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»Blog»भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, इमरजेंसी घोषित, 10 हजार से अधिक लोगों के मौत की आशंका, PM मोदी ने जताया दुख
    Blog

    भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, इमरजेंसी घोषित, 10 हजार से अधिक लोगों के मौत की आशंका, PM मोदी ने जताया दुख

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वेनेजुएला के उत्तरी तट पर बुधवार शाम को दो भूकंपों ने तबाही मचा दी। 7.2 और 7.5 तीव्रता के ये भूकंप मात्र 38-45 सेकंड के अंतराल पर आए, जिससे कराकास समेत कई इलाकों में इमारतें ढह गईं, बिजली और गैस आपूर्ति बाधित हुई तथा हवाई अड्डा बंद करना पड़ा। USGS के अनुमान के मुताबिक मौतों की संख्या 10,000 से 1 लाख तक हो सकती है, जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है।

    सात राज्यों में इमरजेंसी का ऐलान

    वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने सात राज्यों में राष्ट्रीय इमरजेंसी की घोषणा की है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहे हैं, लेकिन पुरानी इमारतों और बुनियादी ढांचे की कमजोरी के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है

    PM मोदी ने जताया दुख

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X (ट्विटर) पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा ‘वेनेजुएला में आए भयानक भूकंप से हुई तबाही से गहरा दुख हुआ है। प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं। भारत सभी संभव सहायता देने को तैयार है।’ PM मोदी ने मृतकों के प्रति शोक और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, वेनेजुएला के लोगों पर आए ये दो बड़े भूकंप बेहद भयावह हैं। शुरुआती रिपोर्टें चिंताजनक हैं। अमेरिका हर संभव मदद के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम है। मैंने सरकार की सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। हम अपने नए और महान मित्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं। इसके साथ ही अमेरिकी अधिकारियों ने सर्च एंड रेस्क्यू टीमों, चिकित्सा सहायता और मानवीय राहत सामग्री भेजने की घोषणा की है।

    इक्वाडोर के राष्ट्रपति की प्रतिकिरिया आई सामने

    वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही के बाद इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने एकजुटता व्यक्त की और तुरंत मानवीय सहायता भेजने का आदेश दिया।

    अमेरिकी डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट क्रिस्टोफर लैंडाउ और अन्य अधिकारियों ने X पर ‘We stand with the Venezuelan people’ लिखकर मदद का भरोसा दिलाया। दुनिया भर से सहायता और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है। वेनेजुएला की सरकार ने लोगों से शांत रहने और एकजुटता बनाए रखने की अपील की है।

    इमारते मलबे में तब्दील

    वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में ऊंची इमारतें ढहकर मलबे में तब्दील होती नजर आ रही हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग जान बचाने के लिए सड़कों पर भागते दिखाई दे रहे हैं। भूकंप के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

    एयरपोर्ट पर जान बचा कर भागे लोग

    एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहां धुएं का एक बड़ा गुबार भी नजर आ रहा है, जिसने कुछ ही देर में पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इसके कारण लोगों को सांस लेने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वेनेजुएला के एक वीडियो में भूकंप के बाद पूरा इलाका मलबे में तब्दील दिखाई दे रहा है। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है और लोग अपनी जान बचाने के लिए सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इंडिया हैंडमेड: भारत की शिल्प विरासत के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म

    July 6, 2026

    बारिश में जरूर खाएं करौंदा! इम्यूनिटी होगी मजबूत, मिलेंगे कई फायदे

    July 5, 2026

    भारत का वो गांव जहां बच्चे से बूढ़े तक जानते हैं जादू-टोना!

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.