Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    • शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»राजस्थान-एमपी में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.9
    BREKING NEWS

    राजस्थान-एमपी में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.9

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रतापगढ़ । राजस्थान के प्रतापगढ़ और नजदीकी मंदसौर (मध्यप्रदेश) जिले में गुरुवार सुबह 10:07 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई, जबकि भूकंप का केंद्र प्रतापगढ़ में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। हल्की तीव्रता के बावजूद झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे घरों, दुकानों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर दौड़ पड़े।

    स्कूलों में अफरा-तफरी
    प्रतापगढ़ के उंडा खोरा क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में जैसे ही कंपन महसूस हुआ, शिक्षक तुरंत सतर्क हो गए और छात्रों को सुरक्षित मैदान की ओर ले गए। इसी तरह धमोत्तर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कंपन रिकॉर्ड हुए।

    शहर के श्रीराम मार्केट, अकबरी मार्केट, गांधी चौराहा, बस स्टेशन, तलाक खेड़ा और शुभम कलेक्शन समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। आसपास की कॉलोनियों जैसे नई आबादी, सदर बाजार, वाटर वर्क्स, बड़ा बाग, मानपुर और हीरा कॉलोनी के लोगों ने भी कंपन की सूचना दी।

    मंदसौर और मल्हारगढ़ में भी महसूस हुए झटके
    भूकंप का असर सीमावर्ती मध्यप्रदेश तक भी देखने को मिला। मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र, रेवास देवड़ा, कनघट्टी, अमरपुरा, फोफालिया, बोरी, कुलमीपुरा और दमाखेड़ी गांवों में भी हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि झटके कुछ ही सेकंड तक रहे और अब तक किसी प्रकार की जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

    प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
    भूकंप के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने सतर्कता बरतते हुए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली जरूरी सावधानियां रखने के लिए कहा गया है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?

    July 22, 2026

    राहुल-प्रियंका, PM आवास के पास धरने पर बैठे, हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद

    July 21, 2026

    “दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा”, NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.