Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»पावर कंपनीज से ईडी आलोक सिंह एवं एजीएम उमेश कुमार मिश्र को भावभीनी विदाई-सेवा भवन में प्रबंध निदेशकों ने किया सम्मानित
    छत्तीसगढ़

    पावर कंपनीज से ईडी आलोक सिंह एवं एजीएम उमेश कुमार मिश्र को भावभीनी विदाई-सेवा भवन में प्रबंध निदेशकों ने किया सम्मानित

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर -छ्त्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ से कार्यपालक निदेशक (वित्त) श्री आलोक सिंह एवं अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्रा सहित कुल 8 अधिकारी-कर्मचारियों को अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
    पॉवर कंपनीज़ के मुख्यालय सेवा भवन में आयेजित समारोह में प्रबंध निदेशक (जनरेशन) श्री एस. के. कटियार, प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) श्री राजेश कुमार शुक्ला, प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) श्री भीम सिंह कंवर तथा निदेशक श्री आरए पाठक ने सेवानिवृत्त ईडी श्री सिंह एवं एजीएम श्री मिश्र को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं अनुभव ने पॉवर कंपनी के विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान की है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दोनों अधिकारियों ने तीनों कंपनियों में सेवाएं देते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    श्री आलोक सिंह अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि पावर कंपनी निरंतर प्रगति कर रही है। पिछले कुछ वर्षों से कंपनी में किये गए नवाचार और उपायों से काफी सुधार हुआ है। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की 14 वीं रिपोर्ट में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को ए ग्रेड मिला है।

    श्री मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता से लेकर अविभाजित मध्यप्रदेश विद्युत मंडल से लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज और मुख्यमंत्री सचिवालय में 24 वर्षों तक की यात्रा चुनौतियों से भरी रही, किन्तु सबके सहयोग से सभी कार्य सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जा सके। दोनों अधिकारियों ने प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    सेवा भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशकगण सर्वश्री वी.के. साय, सी.एल. नेताम, एम.एस. चौहान, आर.पी. नामदेव, संदीप मोदी, एम.आर. बागड़े, मनीष गुप्ता उपस्थित रहे।
    साथ ही मुख्य अभियंता श्री ए.एम. परियल, श्री गिरीश गुप्ता, श्री के.बी. पात्रे, श्रीमती शारदा सोनवानी, श्रीमती चंद्रकला गिडवानी, श्रीमती नंदनी भट्टाचार्य, श्री अब्राहम वर्गीस, श्री संजीव सिंह, श्री संजय शुक्ला, श्री सुभाष शर्मा, श्री डी. नाथ , श्री पी गोसावी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एल. पंचारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    इसके अलावा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर में ट्रांसमिशन कंपनी में आयोजित समारोह में अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्रा, लेखा अधिकारी श्री ऋषि कुमार ठाकुर, श्री इम्मानुएल दास, सहायक प्रबंधक श्री राधेश्याम केशरवानी, वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री बिशेश्वर प्रसाद कांत, कनिष्ठ पर्यवेक्षक श्री रामचरण वर्मा तथा लाइन सहायक श्रेणी-1 श्री महेश कुमार वर्मा को भी सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रकाशन अधिकारी श्री गोविंद पटेल एवं आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता श्री पंकज चौधरी ने किया।

    साथ ही ट्रांसमिशन कंपनी के मान संसाधन विभाग ने एजीएम (पीआर) श्री उमेश कुमार मिश्र एवं सहायक प्रबंधक श्री राधेश्याम केसरवानी को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री एएम परियल, उप महाप्रबंधक श्रीमती अल्पना शरत तिवारी, श्री पंकज सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मंडावी ने किया।
    सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात

    May 17, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ

    May 17, 2026

    कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी

    May 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.