Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद के निर्णय…
    • कॉलेजों में शुरू होगी ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम की पढ़ाई, बाल सुरक्षा को मिलेगा मजबूत आधार
    • क्रेडा विभाग की योजनाओं से दो वर्षों में आमजन के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
    • पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया से शिक्षा के अधिकार को मिला नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • नोएडा मज़दूर आंदोलन: अब अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन, पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब
    • घर पर बनाएं केरल स्‍टाइल आम करी, मीठे, तीखे और खट्टे स्वाद का बेमिसाल संगम, देखें रेसिपी
    • ब्रेकफास्ट के लिए क्या है बेहतर केला या संतरा?, जानें इनके फायदे और नुकसान
    • मजदूरों के हिंसक होने पर नोएडा DM ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों को दी चेतावनी, उलंघ्घन करने पर लाइसेंस होंगे रद्द
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»AAP के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल के आवास पर ईडी ने मारा छापा
    राष्ट्रीय

    AAP के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल के आवास पर ईडी ने मारा छापा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) परिसर में छापेमारी की है। यह यूनिवर्सिटी लवली ग्रुप के स्वामित्व में है, जिसके मालिक आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल हैं। हाल ही में मित्तल को पार्टी ने राज्य सभा में डिप्टी लीडर बनाया है, उन्होंने इस पद पर राघव चड्ढा की जगह ली है अशोक मित्तल LPU के संस्थापक और चांसलर हैं और अपने भाइयों रमेश मित्तल और नरेश मित्तल के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी का संचालन करते हैं।

    एजेंसी ने स्थानीय पुलिस की नहीं ली मदद

    ED की यह कार्रवाई जालंधर और चंडीगढ़ की टीमों ने मिलकर की है। छापेमारी लवली ग्रुप से जुड़े कारोबारी संस्थानों पर की गई। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन की जांच के तहत की गई। एक अधिकारी के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी ने इस दौरान स्थानीय पुलिस की कोई मदद नहीं ली।

    क्या घर पर भी हुई छापेमारी?

    लवली ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद AAP ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और इसे पंजाब चुनाव से पहले की तैयारी बताया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि ED ने LPU के साथ-साथ अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर पर भी छापा मारा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ED की रेड… यह मोदी सरकार की सामान्य शैली है।

    राघव की जगह अशोक को बनाया डिप्टी लीडर

    बता दें कि ED की छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही अशोक मित्तल को AAP ने राज्य सभा में डिप्टी लीडर की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने इस पद पर राघव चड्ढा की जगह ली है। राघव चड्ढा को इस पद से हटाए जाने को लेकर पार्टी में अंदरूनी मतभेद की चर्चा भी हुई, हालांकि मित्तल ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा हमारे वरिष्ठ नेता हैं और आगे भी रहेंगे। जैसे उन्होंने पहले एनडी गुप्ता की जगह ली थी, वैसे ही मैंने उनकी जगह ली है। AAP एक लोकतांत्रिक पार्टी है और अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी देने में विश्वास करती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मजदूरों के हिंसक होने पर नोएडा DM ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों को दी चेतावनी, उलंघ्घन करने पर लाइसेंस होंगे रद्द

    April 15, 2026

    वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शनों के बाद एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए बनाई कमेटी…

    April 15, 2026

    महाराष्ट्र का बड़ा फैसला:1 मई से नहीं आई मराठी तो टैक्सी और ऑटो रिक्शा का परमिट रद्द…

    April 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.