Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»हाथी ने चरवाहों पर किया हमला : 1 की मौत, दूसरे ने भागकर बचाई जान
    BREKING NEWS

    हाथी ने चरवाहों पर किया हमला : 1 की मौत, दूसरे ने भागकर बचाई जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलरामपुर. जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. मदनपुर गांव के पास चटनियां जंगल में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई. वहीं दूसरे ग्रामीण ने भाग कर अपनी जान बचाई.

    जानकारी के अनुसार, मदनपुर गांव में रह रहे सोहन सिंह शुक्रवार सुबह अपने मवेशियों को चराने जंगल की ओर गया था. दोपहर लगभग बारह बजे के आसपास उसका सामना अचानक दो हाथियों के दल से हो गया. हाथियों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

    घटना की जानकारी कुछ समय बाद ग्रामीणों को मिली. जब अन्य लोग जंगल की ओर गए तो उन्होंने सोहन सिंह का शव देखा और तुरंत परिजनों के साथ-साथ वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी वाड्रफनगर रामनारायण राम अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे. उन्होंने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल भेजवाया.

    वन विभाग ने दी 25,000 रुपए की सहायता राशि

    वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 25,000 रुपए की सहायता राशि दी. विभाग ने क्षेत्र में मुनादी कराकर ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दी और सतर्क रहने की अपील की है. वन परिक्षेत्र अधिकारी रामनारायण राम ने कहा कि लगातार व्हाट्सएप ग्रुप और भ्रमण के माध्यम से ग्रामीणों को सूचित किया जा रहा है. साथ ही टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण

    July 14, 2026

    लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    July 14, 2026

    लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.