Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह,छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति
    • एक लाख रुपये के बॉन्ड से बेटी की शिक्षा और भविष्य को मिला आर्थिक संबल
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
    • छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा
    • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • श्री विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
    • करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»जांच करने वाले ED अधिकारी के खिलाफ CJI को भेज दिया ईमेल, कर्नाटक हाई कोर्ट ने ठोका 1 लाख का जुर्माना
    मुख्य समाचार

    जांच करने वाले ED अधिकारी के खिलाफ CJI को भेज दिया ईमेल, कर्नाटक हाई कोर्ट ने ठोका 1 लाख का जुर्माना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया है। वजह है कि उसने ईडी के एक अधिकारी के खिलाफ शिकायत का मेल मुख्य न्यायाधीश और दूसरे बड़े अधिकारियों तक भेज दिया था। अदालत ने साफ कहा कि चल रही जांच में इस तरह संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को मेल भेजना गलत है। यह तरीका न तो सही है और न ही अदालती प्रक्रिया का सम्मान करता है।

    ईमेल भेजने का तरीका अदालत को पसंद नहीं आया

    याचिकाकर्ता फेयर वक्कायिल जॉन ने जुलाई में ईडी के डायरेक्टर को मेल लिखा था। उसमें उन्होंने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी उसके खिलाफ पक्षपाती हैं और उन्हें मामले से हटा दिया जाए।

    इसी मेल की कॉपी मुख्य न्यायाधीश, दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, वित्त मंत्री और ईडी के मुख्य सतर्कता अधिकारी को भी भेज दी गई। जब यही मामला कर्नाटक हाई कोर्ट में रिट याचिका के रूप में आया तो जस्टिस सूरज गोविंदराज ने इस तरीके पर सख्त नाराजगी जताई। अदालत ने कहा कि संवैधानिक अदालतें लंबित जांच के बारे में इस तरह के पत्र या ईमेल से प्रशासनिक शिकायतें नहीं सुनतीं।

    बिना सबूत के आरोप नहीं चलेंगे

    अदालत ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता ने जांच अधिकारी के खिलाफ सिर्फ सामान्य आरोप लगाए। कोई ठोस सबूत या सामग्री पेश नहीं की गई जिससे यह साफ हो कि जांच गलत इरादे से चल रही है या अधिकारी निष्पक्ष जांच नहीं कर सकता।

    अदालत ने स्पष्ट किया कि सिर्फ शक या असंतोष के आधार पर जांच अधिकारी को बदलने का आदेश नहीं दिया जा सकता। जांच का सामना कर रहा व्यक्ति खुद चुन नहीं सकता कि कौन उसकी जांच करे।

    हाई कोर्ट ने आदेश में साफ कहा- जब तक साफ पक्षपात, गलत इरादा या प्रक्रिया का दुरुपयोग साबित न हो, तब तक अधिकारी बदलने की मांग नहीं की जा सकती।

    ऐसे व्यवहार पर जुर्माना जरूरी

    अदालत ने कहा कि ऐसे मेल भेजने से लगता है कि याचिकाकर्ता अदालती रास्ते के बजाय बाहर से दखल चाहता था। यह संस्थागत अनुशासन के खिलाफ है। इसलिए उदाहरण पेश करने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाना जरूरी है।

    यह रकम कर्नाटक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा करानी होगी। अदालत ने चेतावनी भी दी कि आगे ऐसा व्यवहार दोहराया गया तो और भारी जुर्माना लग सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    डीएमके सरकार में किसानों-शिक्षकों पर दर्ज केस वापस होंगे, CM विजय के ऐलान पर विधानसभा में घमासान

    September 2, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए ट्रस्टी, इन नामों पर लगी मुहर

    September 2, 2026

    दिल्ली SIR: 33 लाख मतदाताओं को मिलेगा नोटिस

    September 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.