Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»चलती फ्लाइट में खोलने लगा इमरजेंसी गेट, पूछताछ के दौरान भूत के वश में होने का किया दावा
    राष्ट्रीय

    चलती फ्लाइट में खोलने लगा इमरजेंसी गेट, पूछताछ के दौरान भूत के वश में होने का किया दावा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी जा रही एक इंडिगो फ्लाइट में शनिवार रात उस समय अफरातफरी मच गई जब एक यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट गेट खोलने की कोशिश करने लगा। यह घटना बेंगलुरु से वाराणसी जा रही फ्लाइट 6E-185 में हुई है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि जब फ्लाइट में मौजूद लोग और क्रू मेंबर आरोपी यात्री को रोकने की कोशिश की तो उसने भूत के वश में होने का झूठा दिखावा किया। यह घटना फ्लाइट के लैंड होने से ठीक पहले हुई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए। आरोपी यात्री की पहचान मोहम्मद अदनान के रूप में हुई है।

    क्रू ने रोका और अदनान को सख्त चेतावनी दी

    जानकारी के मुताबिक, अदनान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का रहने वाला है। उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद ही अदनान इमरजेंसी गेट के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद केबिन क्रू ने तुरंत उसे रोक दिया और दुबारा ऐसा नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। उस समय अदनान ने इसे गलती बताया और बाद में पूरे सफर के दौरान सामान्य व्यवहार करता रहा। क्रू की सतर्कता के कारण उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और फ्लाइट सामान्य तरीके से आगे बढ़ती रही।

    दो बार गेट खोलने की कोशिश की

    लेकिन यह शांती ज्यादा देर तक नहीं बनी रही और कुछ ही देर बाद अदनान ने फिर इमरजेंसी गेट से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। रात के करीब 10:20 बज रहे थे और विमान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए करीब 500 फीट की ऊंचाई पर था। तभी अचानक अदनान एक बार फिर से इमरजेंसी एग्जिट गेट खोलने की कोशिश करने लगा। जैसे ही क्रू ने पायलट को इसकी सूचना दी, पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए लैंडिंग रोक दी और गो-अराउंड का फैसला लिया। इसके बाद विमान को सुरक्षित तरीके से दोबारा उतारा गया और रात 10:35 बजे लैंडिंग कराई गई।

    जांच के दौरान भूत के वश में होने का किय दावा

    फ्लाइट के सुरक्षित उतरने के बाद अदनान को तुरंत एयरपोर्ट सुरक्षा और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान अदनान ने पहले कहा कि उसे अपने व्यवहार के बारे में कुछ पता नहीं, लेकिन बाद में उसने दावा किया कि वह भूत के वश में था। पुलिस के अनुसार, आरोपी गोवा से छुट्टियां मनाकर लौट रहा था और उसे यह भी नहीं पता था कि वह जिस हैंडल को खींच रहा था, वह इमरजेंसी डोर का कंट्रोल है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और परिवार को सूचित कर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास

    August 5, 2026

    अनुच्छेद 370 हटने के सात वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा

    August 5, 2026

    मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.