
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य अभियंता सहित कुल सात अधिकारी-कर्मचारियों को गरिमामय वातावरण में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला तथा डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्रबंध निदेशकगणों ने सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक श्री एस.के. गजपाल एवं मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार अग्रवाल को प्रतीकात्मक भेंट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

अपने उद्बोधन में श्री शुक्ला एवं श्री कंवर ने कहा कि श्री गजपाल एवं श्री अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पण और कार्यकुशलता का परिचय दिया। कंपनी के विकास, परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं बहुमूल्य रहा है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों की कार्यशैली, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री गजपाल एवं मुख्य अभियंता श्री अग्रवाल ने अपनी सेवायात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें अपने सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सदैव सकारात्मक सहयोग, आत्मीयता एवं समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके लिए वे हृदय से आभारी हैं।
इस अवसर पर ईडी सर्वश्री वी.के.साय, के एस मनोठिया, जे.एस.नेताम, एमएस चौहान, आरपी नामदेव, संदीप मोदी एवं मुख़्य अभियंता सर्वश्री श्री संजय तिवारी, गिरीश गुप्ता, एम.जामुलकर, वी.के.दीक्षित, के.बी.पात्रे, श्रीमती शारदा सोनवानी, अब्राहम वर्गीस, संजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

ट्रांसमिशन कंपनी के एक अन्य कार्यक्रम में रायपुर से मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार अग्रवाल, लेखा अधिकारी श्री महेश बड़गुजर, सहायक मानचित्रकार श्री चमनलाल चंद्राकर, कनिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री नंदकुमार देवांगन, बिलासपुर से कार्यपालन अभियंता श्री गौतमलाल धर एवं दफ्तरी श्री मनहरण लाल केंवट को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रकाशन अधिकारी श्री गोविंद पटेल एवं सहायक प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मण्डावी ने किया।



