अंबिकापुर । नए साल की तैयारी के बीच अवैध शराब की सप्लाई रोकने के लिए आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में अंबिकापुर के कांतिप्रकाशपुर क्षेत्र में की गई कार्रवाई में हरियाणा से लाई गई 300 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान मौके से आरोपी सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नए साल के मौके पर शहर में बड़ी मात्रा में हरियाणा की शराब खपाने की योजना बना रहा था। आबकारी विभाग के अनुसार सौरभ सिंह पहले भी अवैध शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कांतिप्रकाशपुर इलाके में दबिश दी। समय रहते कार्रवाई होने से शहर में अवैध शराब की बड़ी खेप पहुंचने से पहले ही जब्ती संभव हो सकी।
आबकारी अधिकारियों ने बताया कि नए साल और त्योहारों के मद्देनज़र अवैध शराब की तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से जहां तस्करों में हड़कंप मचा है, वहीं आम लोगों ने आबकारी विभाग की मुस्तैदी की सराहना की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..
- फ्यूल प्रोडक्शन में भारत पहुंचा दुनिया के नंबर 4 पर, इंडोनेशिया-सऊदी अरब छूटे पीछे
- NEET के बाद SSC परीक्षा धांधली केस में घिरा संजीव मुखिया, EOU ने जेल से रिमांड पर लिया
- दो शिक्षकों ने 12 नाबालिग छात्राओं के साथ किया दुष्कर्म, स्कूल से बाहर ले जाकर करते थे रेप, वीडियो बनाकर किया वायरल
- पंजाब ड्राफ्ट SIR से नाम हटने पर राघव चड्ढा ने AAP पर साधा निशाना, कहा- ‘बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट तक ले आई’
- छत्तीसगढ़:एक साथ उठी तीन सगे भाई-बहनों की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव…
- प्रेरणादायक कहानी:ट्रांसजेंडर मीरा रघुवंशी ने UGC NET में लहराया परचम, JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई
- जन्मदिन पर छिना बच्चों से मां का साथ बच्चे रोकते रहे नहीं माना पिता,मां को बचाने में झुलसा 14 साल का बेटा…

