Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
    • सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
    • विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
    • ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»उग्रवादियों की काल, असम की आयरन लेडी, बनीं CRPF CoBRA की पहली महिला बॉस IPS संजुक्ता पराशर
    मुख्य समाचार

    उग्रवादियों की काल, असम की आयरन लेडी, बनीं CRPF CoBRA की पहली महिला बॉस IPS संजुक्ता पराशर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)अधिकारी संजुक्ता पराशर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशेष वन युद्ध कमांडो यूनिट ‘कोबरा’ का महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। संजुक्ता पराशर असम-मेघालय कैडर की 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।

    सीआरपीएफ मुख्यालय ने संजुक्ता पराशर IPS को कमांडो बटालियन फॉर रिज़ॉल्यूट एक्शन (कोबरा) की महानिरीक्षक के तौर पर नियुक्त किया है। वह 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी दानिश राणा की जगह लेंगी। संजुक्ता का विशेष वन युद्ध कमांडो यूनिट ‘कोबरा’ में डीजी बनना हर महिला के लिए गर्व करने वाला है। यह पहली बार है जब सीआरपीएफ की 10 बटालियन वाली कोबरा इकाई की कमान एक महिला अधिकारी संभालेंगी।

    संजुक्ता पराशर ने अपने कैडर राज्य असम में काम करने के अलावा राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) में भी काम किया है। सीआरपीएफ ने 2008-09 में कई भारतीय राज्यों में वामपंथी उग्रवाद और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में उग्रवाद से निपटने के लिए कोबरा का गठन किया था। हाल ही में मणिपुर में सशस्त्र हिंसा को रोकने के लिए सीआरपीएफ ने कोबरा की दो इकाइयां तैनात की हैं।

    असम के बोडो उग्रवादियों के दिलों में दहशत पैदा करने के लिए संजुक्ता पराशर का नाम ही काफी है। संजुक्ता पराशर को असम की आयरन लेडी कहा जाता है। उन्होंने महज 15 महीनों में 16 उग्रवादियों को मार गिराया और 64 से ज्यादा उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। संजुक्ता ने अपनी पोस्टिंग के दौरान भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद जब्त किए

    संजुक्ता पराशर को हमेशा से खेलों में दिलचस्पी थी और स्कूल के दिनों में वे अक्सर अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती थीं। उन्होंने तैराकी भी सीखी और नाटकों व मार्च पास्ट में भी भाग लिया। 2006 बैच की IPS अधिकारी संजुक्ता परासर की पहली पोस्टिंग 2008 में माकुम में असिस्टेंट कमांडेंट के तौर पर हुई थी। जल्द ही उन्हें बोडो और अवैध बांग्लादेशी उग्रवादियों के बीच हो रही झड़पों को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।संजुक्ता पराशर को हमेशा से खेलों में दिलचस्पी थी और स्कूल के दिनों में वे अक्सर अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती थीं। उन्होंने तैराकी भी सीखी और नाटकों व मार्च पास्ट में भी भाग लिया। 2006 बैच की IPS अधिकारी संजुक्ता परासर की पहली पोस्टिंग 2008 में माकुम में असिस्टेंट कमांडेंट के तौर पर हुई थी। जल्द ही उन्हें बोडो और अवैध बांग्लादेशी उग्रवादियों के बीच हो रही झड़पों को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    संजुक्ता ने गुवाहाटी के होली चाइल्ड स्कूल से दसवीं की है। उसके बाद आर्मी पब्लिक स्कूल नारंगी से 12वीं की। उसके बादग दिल्ली यूनिवर्सिटी के IP Collage से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने JNU, नई दिल्ली से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर्स की पढ़ाई की। इतना ही नहीं, उन्होंने US की विदेश नीति पर M.Phil और फिर PhD भी की! आप उन्हें गर्व से डॉ. संयुक्ता कह सकते हैं।

    संजुक्ता ने 2006 की UPSC Exam पास किया। सिविल सेवा परीक्षा में उन्हें ऑल इंडिया रैंक 85 मिली। वह आसानी से IAS बन सकती थीं लेकिन उन्होंने आईएएस की जगह IPS बनना चुना।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजस्थान में BJP की हैट्रिक, जयपुर, जोधपुर-कोटा में खिला कमल, गहलोत के गढ़ में भी मार ली बाजी

    September 25, 2026

    मिनीमाता महतारी जतन योजना: रेजा मजदूरी से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की राह पर सुनीता

    September 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    September 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.