Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह,छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति
    • एक लाख रुपये के बॉन्ड से बेटी की शिक्षा और भविष्य को मिला आर्थिक संबल
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
    • छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा
    • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • श्री विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
    • करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»बनते काम भी हैं बिगड़ते, तो हनुमान जी को चढ़ाएं इलायची
    धर्म आस्था

    बनते काम भी हैं बिगड़ते, तो हनुमान जी को चढ़ाएं इलायची

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कम लोग जानते हैं कि हनुमान जी को इलायची अर्पित करने से मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है. महंतों के अनुसार इसकी सुगंध बजरंगबली को प्रसन्न करती है और मंगल दोष शांत होता है. मंगलवार को इलायची चढ़ाने से मानसिक तनाव, आर्थिक संकट और रिश्तों की खटास दूर होने का विश्वास है.

    हनुमान जी को अक्सर लोग बूंदी, लड्डू या सिंदूर चढ़ाते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इलायची भी उन्हें अर्पित की जाती है. माना जाता है कि इलायची की सुगंध से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

    फरीदाबाद के महंत स्वामी कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है और उन्हें खुश करने के पुराने पारंपरिक उपाय हैं. उनके अनुसार इलायची चढ़ाने से ग्रहों का प्रभाव शांत होता है और मन को स्थिरता मिलती है.

    ज्योतिष में इलायची का संबंध बुध और शुक्र ग्रह से माना गया है. ऐसे में यह उपाय बुद्धि, वाणी और ऐश्वर्य बढ़ाने वाला माना जाता है. इस वजह से कई लोग मंगलवार को खास तौर पर इलायची चढ़ाने की सलाह देते हैं.

    मंगलवार के दिन इलायची अर्पित करने से मंगल दोष का असर कम माना जाता है. इस उपाय से कई लोग मानसिक तनाव, रिश्तों की खटास या क्रोध जैसी दिक्कतों में राहत महसूस करते हैं और जीवन में शांति आने लगती है.

    मान्यता है कि इलायची चढ़ाने वाले व्यक्ति के रुके हुए काम आगे बढ़ते हैं. खासकर आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों के लिए यह तरीका फायदेमंद माना गया है. इससे धन के नए रास्ते खुलने का विश्वास है और कर्ज जैसी दिक्कतें भी कम हो सकती हैं.

    एक साबुत हरी इलायची लें और इसे ताजे पान के पत्ते पर रखें. पान पर चूना या तंबाकू न हो सिर्फ लौंग, इलायची या गुलकंद जैसी चीजें हों. फिर इस बीड़े को हनुमान जी के चरणों में श्रद्धा से अर्पित करें.

    अगर मंदिर जाना संभव न हो तो घर के पूजा स्थान में दीपक जलाकर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने इलायची रख दें. मान्यता है कि यह उपाय भी उतना ही असरदार होता है और धीरे-धीरे घर में सुख, शांति और बरकत बढ़ती है.

    (यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्माष्टमी की रात कब होगा भगवान कृष्ण जन्म? शुभ मुहूर्त और संयोग

    September 2, 2026

    सिंतबर में कर्क, तुला समेत 6 राशियों के लिए चुनौतियां, करियर-सेहत को लेकर रहें सतर्क! फिजूलखर्च से होंगे परेशान

    September 1, 2026

    कल मनाई जाएगी हल षष्ठी, भगवान बलराम का जन्मोत्सव पर होती है हल की पूजा

    September 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.