Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»विदेश मंत्री जयशंकर 19-21 अगस्त को रूस दौरे पर
    BREKING NEWS

    विदेश मंत्री जयशंकर 19-21 अगस्त को रूस दौरे पर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को रूस रवाना होंगे। रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के निमंत्रण पर एस. जयशंकर 19 से 21 अगस्त, 2025 तक आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक, एस. जयशंकर अपनी रूस यात्रा के दौरान 20 अगस्त को होने वाली भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 26वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे, जो व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर केंद्रित होगी। अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री मॉस्को में आयोजित भारत-रूस बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे।

    इस यात्रा के दौरान एस. जयशंकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में दोनों नेता द्विपक्षीय एजेंडे की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह यात्रा भारत और रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही विशेष व विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    इससे पहले, रूसी विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा की पुष्टि की थी। 13 अगस्त को रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता द्विपक्षीय एजेंडे के प्रमुख मुद्दों और अंतर्राष्ट्रीय ढांचे के भीतर सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

    सर्गेई लावरोव का शेड्यूल साझा करते हुए रूसी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, 21 अगस्त को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव मास्को में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ वार्ता करेंगे। दोनों मंत्री हमारे द्विपक्षीय एजेंडे के प्रमुख मुद्दों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय ढाँचे के भीतर सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द

    June 20, 2026

    दिल्ली में आज होगा कॉकरोच जनता पार्टी का दूसरा बड़ा प्रदर्शन, सोनम वांगचुक भी होंगे शामिल

    June 20, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.