Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»आतंकी साजिश, जैश और अल-कायदा से जुड़े फैजान शेख को गुजरात ATS ने किया गिरफ्तार
    BREKING NEWS

    आतंकी साजिश, जैश और अल-कायदा से जुड़े फैजान शेख को गुजरात ATS ने किया गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एटीएस गुजरात ने आतंकी गतिविधियों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैजान शेख के रूप में हुई है, जो जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अल-कायदा की विचारधारा से प्रभावित होकर कट्टरपंथी बन गया था. यह गिरफ्तारी गुजरात के नवसारी जिले में की गई है, जहां से आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी सामने आई.

    कौन है गिरफ्तार आरोपी फैजान शेख?

    जांच में सामने आया है कि फैजान शेख नवसारी चारपुल इलाके में रह रहा था, जबकि उसका मूल निवास उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के नरपत नगर, डुंडावाला क्षेत्र में है. एटीएस के अनुसार आरोपी लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की नजर में था और उसकी गतिविधियों पर तकनीकी निगरानी रखी जा रही थी. मिली जानकारी के अनुसार, फैजान शेख ने अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग जगहों पर रहकर नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा था.

    जैश-ए-मोहम्मद और अल-कायदा से प्रभावित

    एटीएस गुजरात की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि फैजान शेख आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अल-कायदा की विचारधारा से गहराई से प्रभावित था. वह इन संगठनों के कट्टरपंथी विचारों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचारित करता था. सोशल मीडिया अकाउंट के अनुसार, फैजान युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित करने की कोशिश कर रहा था. इसके साथ ही आतंकी हिंसा को वैचारिक समर्थन दे रहा था.

    अवैध हथियार और आगे की जांच

    एटीएस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि फैजान शेख ने हत्या की नीयत से अवैध रूप से हथियार और गोला-बारूद हासिल किए थे. सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी को हथियार कहां से मिले और उसके संपर्क किन-किन लोगों से थे. एटीएस गुजरात का कहना है कि इस गिरफ्तारी से एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम किया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले

    May 15, 2026

    मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल

    May 15, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.