Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    क्राइम

    गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में फर्जी कंपनियों, नकली दस्तावेजों और 3,200 करोड़ रुपए से अधिक के कथित हवाला लेन-देन के एक विस्तृत नेटवर्क के मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महफूज अली उर्फ पप्पू छुरी को चकेरी पुलिस, साइबर प्रकोष्ठ और सर्विलांस यूनिट की संयुक्त टीम ने पकड़ा। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई साल की शुरुआत में शहर के श्याम नगर क्षेत्र में हुई एक डकैती के मामले की जांच के दौरान की गई।

    पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी को नकदी ले जाने वाले 2 लोगों को मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने लूट लिया। हालांकि शुरुआत में पीड़ितों ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने इस घटना का स्वतः संज्ञान लिया और बाद में 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके लगभग 11 लाख रुपए नकदी बरामद की गई। जांच के दौरान, पुलिस ने कथित रूप से अली से जुड़े मुखौटा कंपनियों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। अली जजमऊ का निवासी है और कबाड़ व मांस व्यापार करता है।

    कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने एक न्यूज  एजेंसी को बताया कि गरीब और भोलेभाले लोगों की पहचान और दस्तावेजों का दुरुपयोग करके फर्जी कंपनियां बनाई गईं, जीएसटी पंजीकरण कराया गया और कई राज्यों में बैंक खाते खोले गए। लाल ने कहा कि आरोपी और उनके सहयोगियों ने लोगों को ऋण, बीमा योजनाओं और वित्तीय सहायता का झांसा देकर फंसाया। उन्होंने आधार और पैन विवरण जुटाए और उनका इस्तेमाल नकली कंपनियों को चलाने व भारी वित्तीय लेन-देन में किया।

    पुलिस ने कहा कि पेंटर निखिल कुमार ने लगभग 2 हफ्ते पहले शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया कि उनके नाम पर एक फर्जी सिम कार्ड और जीएसटी पंजीकरण करके रवि एंटरप्राइजेज नाम की कंपनी बनाई गई और 6 महीने में खाते के माध्यम से 7.75 करोड़ रुपए के लेन-देन हुए। जांचकर्ताओं ने कई अन्य कथित मुखौटा कंपनियों की पहचान भी की, जिनमें मां विंध्यवासिनी एंटरप्राइजेज, आरती एंटरप्राइजेज, राजा एंटरप्राइजेज और अफीफा एंटरप्राइजेज शामिल हैं। इन कंपनियों के माध्यम से करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ। केवल एक मामले में लगभग 146 करोड़ रुपए का लेनदेन होने का अनुमान है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…

    May 8, 2026

    प्यार में हुई लड़ाई तो ब्लेड से काटा गर्लफ्रेंड का गला, गिरफ्तार

    May 8, 2026

    भाई की मार्कशीट में छेड़छाड़ करने पर गुस्साए पिता ने लकड़ी काटने वाले कटर से मासूम 9 साल की बेटी का गला काटा…

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.