Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Infinix Note 60 Pro में मिलेगा Active Matrix Display
    • 2 अमरीकी युद्धक विमानों को ईरान ने अपनी ‘सस्ती’ तकनीक से मार गिराए
    • 30 साल बाद एक साथ 4 ग्रहों की युति, जानें पूरा प्रभाव और उपाय
    • आकांक्षा चमोला पर संस्कृत मंत्र के अपमान का लगा आरोप, यूजर्स ने की कड़ी निंदा
    • शादी से किया इंकार, तो युवक ने लगा ली फांसी, वीडियो कॉल पर सब कुछ देखती रह गई प्रेमिका
    • सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए क्या रह गए भाव
    • भारत में साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी, रोज़ Rs 38 करोड़ की ठगी…
    • BREKING: जग्गी हत्याकांड में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की सजा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, April 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए क्या रह गए भाव
    व्यापार

    सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए क्या रह गए भाव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Gold Price
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने में गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 1311 रुपए की गिरावट के साथ 1,48,369 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। बीते हफ्ते सोने में 2.2 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई थी।

    चांदी में भी गिरावट

    सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 2794 रुपये की गिरावट के साथ 2,29,701 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

    सोने का वैश्विक भाव

    सोने की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.22 फीसदी या 10.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,669.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 4,648.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    चांदी का वैश्विक भाव

    चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का रेट 0.99 फीसदी या 0.69 डॉलर की गिरावट के साथ 72.24 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.24 फीसदी या 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 72.12 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

    क्या हैं महत्वपूर्ण लेवल्स

    एसएस वेल्थस्ट्रीट की संस्थापक सुगंधा सचदेवा के मुताबिक घरेलू बाजार में 1,57,600 से 1,58,800 रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,800 से 4,880 डॉलर मजबूत रुकावट के स्तर हैं। जब तक ये लेवल नहीं टूटते ऊपर जाना मुश्किल है। नीचे की तरफ 4,400 डॉलर और 1,44,000 से 1,45,000 रुपये अहम सपोर्ट लेवल्स हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Infinix Note 60 Pro में मिलेगा Active Matrix Display

    April 6, 2026

    कौन भारत से खरीद रहा रॉकेट लॉन्चर और मिसाइल? डिफेंस एक्सपोर्ट में गजब का उछाल

    April 5, 2026

    आधार कार्ड में पिता का नाम कैसे करें सही? घर बैठे खुद कर सकते हैं अपडेट

    April 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.