Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया ,पति ने कर दी पत्नी की हत्या
    क्राइम

    पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया ,पति ने कर दी पत्नी की हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग ।  जिले के उतई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आपसी पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन उतई पुलिस की त्वरित कार्रवाई में उसे खोपली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से खून से सना कपड़ा और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू जब्त किया गया है।

    पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

    मामला 26 सितंबर 2025 का है। पीड़िता श्वेता टंडन (23 वर्ष) निवासी हथखोज पारा, उतई ने शासकीय अस्पताल उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति सनी झा उर्फ शिव (25 वर्ष), पिता अमलेश झा, निवासी प्रेम नगर, दिल्ली, पिछले कुछ माह से ससुराल में रह रहा था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में सनी ने पहले पत्नी से गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

    मां और दादी भी घायल

    पीड़िता ने बताया कि जब उसकी मां और दादी बीच-बचाव करने आईं तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।

    पुलिस की तत्परता से गिरफ्तारी

    हमले की रिपोर्ट मिलते ही उतई थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश दी और खोपली रोड पर आरोपी के मौजूद होने की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सने कपड़े और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। मौके से वैज्ञानिक अधिकारी को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए।

    आरोपी पर दर्ज धाराएं

    आरोपी के खिलाफ थाना उतई में अपराध क्रमांक 391/2025 दर्ज किया गया है। उस पर धारा 296, 351(3), 109 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 27 लगाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में उतई थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक राजीव दुबे, पुरेंद्र वर्मा, गिरधर वर्मा समेत थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है और यह जांच की जा रही है कि वह पहले भी इस तरह की हरकतों में शामिल रहा है या नहीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…

    May 14, 2026

    घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.