Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»किसानों को एग्रिस्टेक किसान पंजीयन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो : कलेक्टर डॉ कन्नौजे
    BREKING NEWS

    किसानों को एग्रिस्टेक किसान पंजीयन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो : कलेक्टर डॉ कन्नौजे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एसडीएम, उप संचालक कृषि, एएसडीओ, सहायक कृषि विस्तार अधिकारी,कृषि सहकारी समिति के प्रबंधकों का बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा किया, जिसमें कलेक्टर ने जिले के एग्रिस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन कराने में शेष 10 हजार किसान का समितिवार, सहायक कृषि विस्तार अधिकारी के क्षेत्रवार समीक्षा कर उन्हें 10 दिवस के भीतर पंजीयन कराने के निर्देश दिए। साथ ही जो किसान या हितग्राही जो गांव में निवासरत नहीं है, उनको फोन के माध्यम से जिस मोबाइल नंबर में उनका आधार लिंक है।

    ओटीपी के माध्यम से पंजीयन कराने के निर्देश दिए ताकि कोई भी किसान आगामी सीजन में धान बिक्री करने में वंचित न हो।

    साथ ही समिति प्रबंधकों से फील्ड में पंजीयन करने में क्या समस्या आ रही का फीडबैक लेकर उन्हें हल कराने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए। इसी प्रकार धान के बदले अन्य फसल का उत्पादन करने के लिए बड़े किसानों को प्रोत्साहित करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु कलेक्टर ने सभी कृषि विस्तार अधिकारी और एएसडीओ को निर्देश दिए।

    15 अगस्त से 30 सितंबर तक डिजिटल फसल सर्वेक्षण

    फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण 15 अगस्त से 30 सितंबर तक किया  जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे पटवारी, कोटवार और सर्वेयर के माध्यम से खेतों में जाकर पूरी गम्भीरता से फसल सर्वेक्षण कार्य करने के निर्देश दिए ताकि वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जा सके।

    अधिक दाम पर खाद बीज बेचने वाले प्राइवेट दुकानों पर होगा कार्यवाही

    कलेक्टर डॉ संजय ने जिले में खाद बीज की मांग, भंडारण वितरण का विस्तृत समीक्षा किया, जहां सोसाइटी में यूरिया की कमी है, वहां सोसायटी द्वारा मांग किए जाने पर 03-04 रैक मिलने पर भेजने की बात कही। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी एसडीएम और कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राइवेट दुकानों पर छापामार कर उनके स्टॉक पॉस मशीन में एंट्री, उसकी गुणवत्ता परीक्षण कर यह भी देखे कि प्राइवेट दुकानदार अधिक दाम पर खाद बीज न बेचे अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने

    सभी कृषि के अधिकारियों को फील्ड में दौरा कर किसानों से निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, एसडीएम वर्षा बंसल और अनिकेत साहू, उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम

    May 9, 2026

    आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.