Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»मां की साड़ियों से ही 5 बच्चों को फांसी से लटका कर पिता ने कर लिया सुसाइड-दो बेटे चमत्कारिक ढंग से बच गए
    राष्ट्रीय

    मां की साड़ियों से ही 5 बच्चों को फांसी से लटका कर पिता ने कर लिया सुसाइड-दो बेटे चमत्कारिक ढंग से बच गए

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक पिता ने अपने 5 बच्चों को फांसी से लटका कर सुसाइड कर लिया है, जिसमें 3 बच्चियों और पिता की दर्दनाक मौत हो गई और दो बेटे चमत्कारिक ढंग से बच गए. तस्वीरें सामने आईं तो दिल दहल गया. छोटी-छोटी तीन बच्चियां मां की साड़ियों से बने फंदों में कैद होकर दुनिया को अलविदा कह गईं. सपने देखना तो अभी इन बच्चियों ने शुरू भी नहीं किया होगा, उससे पहले ही काल ने उन्हें लील लिया. जो वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें दिख रहा है कि कच्चा घर है और घर के अंदर दो चूल्हे वो भी मिट्टी के…पास में तीन अंडों के खोल रखे हैं, जिनसे साफ है कि रात में अंडे की सब्जी बनी होगी. न ज्यादा बर्तन न कोई डिब्बे और सामान, एक संदूक और दो चारपाई जरूर दिखीं. देखकर ही समझ आ रहा है कि घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी. पड़ोसियों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि इन पांच बच्चों की मां की मौत पिछले साल हो गई थी. पिता भी कमाते नहीं थे, बस घूमते रहते थे. खाना-पीना बड़ी लड़की संभाल रही थी, वो भी पड़ोस और दूसरे लोगों की मदद से जो इन्हें सरकारी राशन और अन्य मदद दे जाते थे.घर ऐसे ही चल रहा था, लेकिन किसी को नहीं पता था कि पिता बच्चियों के लिए इतना भयावह कदम उठा लेगा कि बच्चों के साथ खुद की जीवनलीला भी ऐसे समाप्त कर लेगा.

     चमत्कार कहें या कुछ और कि 6 साल का शिवम और 5 साल का चंदन अपने पिता के भयावह कृत्य से बच गया. शिवम की आंखों में पिता और बहनों को खोने का खौफ साफ दिख रहा था. रात जो उनके घर में हुआ वह उसे कभी भुला नहीं पाएगा. उसने बताया कि पिता मैदान (शौच) गए थे, वहां से लौटे और सबको फांसी पर लटकाकर खुद भी फांसी लगा लिए. शिवम से जब पूछा गया कि आप कैसे बचे तो उन्होंने बताया,” मैंने खुद ही अपनी साड़ी से बनी रस्सी खोल ली.” ऐसा लगता है कि नीचे रखी पेटी से दोनों बेटों का पैर टकराया और दोनों गले में बंधी साड़ी खोलकर बचने में कामयाब रहे.

    घटना होने के बाद कई घंटे बाद तक डर के कारण दोनों बच्चे दुबके रहे और आंख भी नहीं खोल रहे थे. मरने वालों में पिता अमरनाथ राम और तीन बहनें 12 साल की अनुराधा, 11 साल की शिवानी और 7 साल की राधिका शामिल हैं.तीनों ही बहनें बड़ी थीं, कहीं अंधविश्वास का एंगल तो नहीं है, इसे लेकर भी जांच की जा रही है. पुलिस ने सुसाइड के कारण से जुड़ा कोई औपचारिक बयान नहीं दिया, लेकिन पड़ोसियों का कहना है कि वह अपनी पत्नी की मौत के बाद मानसिक रूप से परेशान रहता था और वह कोई काम धंधा भी नहीं करता था, बड़ी लड़की ही घर को संभाल रही थी. लोग खाने का राशन आदि दे देते थे तो वह बनाकर सबका पेट भर देती थी. वह बच्ची खुद 12 साल ही थी, लेकिन बड़ों की तरह अपने भाई-बहनों को संभाल रही थी, जिसकी जान उसकी मां की ही साड़ी से पिता ने ले ली. ये वही साड़ियां थीं, जो उसकी मां की यादें थीं, जिनसे वे तीनों घर-घर खेलती होंगी,मां को याद कर सिर पर रख लेती होंगी, लेकिन क्या पता था इन्हीं से पिता फंदा बनाकर बच्चियों को लटका देगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    रूसी तेल पर छूट खत्म! क्या भारत में फिर महंगी होगी ‘लाइफलाइन’,

    May 17, 2026

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.