Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»रायपुर:साइकिल से अकेली महिलाओं का करता था पीछा, एक से दुष्कर्म के बाद हत्या तो दूसरी पर किया हमला,गिरफ्तार…
    क्राइम

    रायपुर:साइकिल से अकेली महिलाओं का करता था पीछा, एक से दुष्कर्म के बाद हत्या तो दूसरी पर किया हमला,गिरफ्तार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और एक अन्य महिला से मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी महिलाओं को अकेला देखकर उनका साइकिल से पीछा करता था। 21 जुलाई को न्यू स्वागत विहार के पास खाली प्लॉट में पानी में मिली महिला के शव के मामले में आरोपी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद गला दबाकर तथा मुंह-नाक पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह मृतिका का मोबाइल अपने साथ ले गया और साइकिल से फरार हो गया।

    पुलिस ने इस मामले में सेजबहार निवासी देवेंद्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला (29) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त साइकिल और घटना के दौरान पहने कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में आरोपी का पूर्व में भी महिला संबंधी अपराधों में जेल जाना सामने आया है। वर्ष 2017 के एक मामले में न्यायालय ने उसे 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी।

    खाली प्लॉट के पानी में मिला था महिला का शव

    21 जुलाई 2026 को मुजगहन पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यू स्वागत विहार के पास स्थित एक खाली प्लॉट में भरे पानी में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना पर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट, मुजगहन थाना पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान महिला की बाईं आंख के ऊपर चोट और शरीर के अन्य हिस्सों पर खरोंच के निशान मिले।

    मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट व खरोंच के निशान के साथ पानी में डूबने से श्वास अवरुद्ध होना मृत्यु का कारण बताया गया। इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 169/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    दूसरी महिला पर हमला: चिल्लाने पर भागा आरोपी

    इसी दौरान 5 अगस्त की रात सेजबहार निवासी एक महिला ने मुजगहन थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे वह घर जा रही थी। बेकरी दुकान के पास पीछे से एक अज्ञात युवक आया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने महिला को नाली में धक्का देकर गिराया और उसके साथ मारपीट की। महिला के जोर-जोर से चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग गया। इस मामले में अपराध क्रमांक 188/26 धारा 115(2), 296 और 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

    8 से अधिक टीमों ने खंगाले सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे, ऐसे पकड़ाया आरोपी

    दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन तथा डीसीपी क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुडिया की मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की आठ से अधिक टीमें गठित की गईं। टीमों ने दोनों घटनास्थलों और वहां आने-जाने वाले रास्तों की पड़ताल की। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। संदिग्धों की गतिविधियों के साथ ही घटना के तरीके का विश्लेषण किया गया।

    पुलिस ने पूर्व में इसी तरह के अपराधों में शामिल आरोपियों और हाल में जेल से छूटे व्यक्तियों की भी जानकारी जुटाई। मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया गया। लगातार जांच के दौरान पुलिस को सेजबहार निवासी देवेंद्र कुमार साहू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पुलिस के अनुसार उसने दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

    पूछताछ में खुलासा: अकेली महिलाओं को शिकार बनाता था आरोपी

    पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अक्सर अकेली महिलाओं को देखकर उनका साइकिल से पीछा करता था। 21 जुलाई को भी उसने मृतिका को अकेले जाते देखा और साइकिल से उसका पीछा किया। बाद में उसे पकड़कर झूमाझटकी की और घटनास्थल के पास ले गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद गला दबाकर तथा मुंह एवं नाक पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

    हत्या के बाद आरोपी मृतिका का मोबाइल लेकर साइकिल से मौके से फरार हो गया। इसी तरह 5 अगस्त को उसने दूसरी महिला को भी निशाना बनाया था, लेकिन महिला के शोर मचाने पर वह भाग निकला और घटना में सफल नहीं हो सका।

    आपराधिक पृष्ठभूमि: पहले भी पॉक्सो और दुष्कर्म के मामले में काट चुका है सजा

    पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुजगहन थाने के वर्ष 2017 के अपराध क्रमांक 60/17 में धारा 376, 450 भादवि, पॉक्सो एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में न्यायालय ने आरोपी को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। इसके अलावा टिकरापारा थाने में वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ मारपीट और महिला संबंधी धाराओं में अपराध दर्ज हुआ था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन

    September 7, 2026

    शादी के कुछ ही महीनों बाद पति बना हैवान,पत्नी की हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा…

    September 7, 2026

    योगेश वर्मा के आयोजन में भव्य दही हांडी उत्सव, मानपुर की टीम ने जीता 21 हजार रुपये का पुरस्कार

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.