Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलेज फेयरवेल में मैडम ने लड़कियों के साथ लगाए कातिलाना ठुमके
    • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
    •  लिफ्ट टूटने से 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…
    • राहुल गांधी पर FIR का आदेश: दोहरी नागरिकता विवाद में फंसे कांग्रेस नेता
    • 13,937 नागरिकों ने पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया, छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 को मिल रही तेज रफ्तार…
    • तमाशे में बदला पत्नी का अंतिम संस्कार, सालों ने बेरहमी से पीट डाला जीजा को
    • हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन देते है ये संकेत, स्थिति को पहचाने और बचाये अपनी जान
    • नासिक टीसीएस मामला,’हिंदू बेटियों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं’, बीजेपी नेता नवनीत राणा के तेवर तल्ख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, April 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»फर्टिलाइजर कंपनियों को मिली राहत, सरकार ने अमोनियम नाइट्रेट समेत कई कैमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी में दी छूट
    व्यापार

    फर्टिलाइजर कंपनियों को मिली राहत, सरकार ने अमोनियम नाइट्रेट समेत कई कैमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी में दी छूट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईरान-इजरायल जंग के बीच सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने उर्वरक कंपनियों को कस्टम ड्यूटी में छूट देने का ऐलान किया है। सरकार ने अमोनियम नाइट्रेट समेत कई कैमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी है। यह छूट 2 अप्रैल से 30 जून तक लागू रहेंगी।

    वित्त मंत्रालय ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

    वित्त मंत्रालय की ओर से जारी गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक, केंद्र सरकार ने 40 पेट्रोकेमिकल रॉ मैटेरियल और इंटरमीडिएट्स के आयात पर कस्टम ड्यूटी माफ की है। अमोनियम नाइट्रेट, मेथनॉल, फिनॉल, पीवीसी, पॉलीप्रोपाइलीन जैसे रयासन पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर शून्य कर दिया गया है। सरकार ने कहा कि ग्लोबल क्राइसिस की वजह से जनहित में यह फैसला लिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार के इस फैसले से फर्टिलाइजर कंपनियों को बड़ी मदद मिलेगी। अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी घटने पर खाद निर्माण में लागत घटेगी। साथ ही, सप्लाई चेन पर दवाब कम होगा। बताया जाता है कि केंद्र सरकार ने अमोनियम नाइट्रेट पर लगने वाले एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस को भी हटा दिया है।

    इस फैसले से क्या होगा असर?

    केंद्र सरकार के इस फैसले से उद्योगों के लिए कच्चा माल सस्ता हो जाएगा। उत्पादन लागत घटने की वजह से कीमतें स्थिर बनी रहेगी और महंगाई भी कंट्रोल में रहेगी। पेट्रोकेमिकल्स और प्लास्टिक रॉ मटेरियल पर कस्टम ड्यूटी घटने की वजह से पैकेजिंग, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर गुड्स सेक्टर पर भी दवाब कम होगा।

    भारत किन देशों से आयात करता है उर्वरक

    भारत दुनिया के प्रमुख उर्वरक आयातकों में से एक है, क्योंकि घरेलू उत्पादन कुछ प्रकारों (खासकर MOP) में पूरी मांग पूरी नहीं कर पाता। भारत, रूस और सउदी अरब से भारी मात्रा में उर्वरक आयात करता है। इस लिस्ट में एक और खाड़ी देश ओमान भी शामिल है। रूस, यूक्रेन के साथ संघर्षरत है, जबकि ईरान-इजरायल वार के कारण खाड़ी देशों पर ईरानी सेना व IRGC लगातार हमले कर रहा है। इससे सप्लाई चेन बाधित हुई है और उत्पादन में भी कभी आई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin $77700 के पार

    April 18, 2026

     5G फोन और स्मार्टवॉच पर धमाकेदार ऑफर्स

    April 18, 2026

    भारत का स्मार्टफोन बाजार छह साल के सबसे निचले स्तर पर, चिप की बढ़ती कीमतों से बाजार में दिखा असर

    April 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.