Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…
    • हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…
    • फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…
    • ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
    • हाथों में आरती की थाली, साथ में घंटी बजाता पंडित, जम्मू कश्मीर के CM खीर भवानी मंदिर में की पूजा
    • अपने काफिले को रोका, सड़क पर खड़े लोगों से की मुलाकात, सीएम थलपति विजय का यह अंदाज
    • कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
    • तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पूर्व सैनिक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»इंदौर में गाड़ी पार्किंग को लेकर जमकर हुई मारपीट, 6 घायल
    मुख्य समाचार

    इंदौर में गाड़ी पार्किंग को लेकर जमकर हुई मारपीट, 6 घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर के छत्रीपुरा थाना इलाके के कंजर मोहल्ले में रविवार को वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया, देखते ही देखते छोटा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. कुछ ही देर में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सड़क पर पत्थर चलने लगे और लोगों के बीच हाथापाई हो गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.

    स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रोहित नाम के युवक द्वारा गाड़ी पार्क करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए. पहले चरण में दोनों ओर से बहस और तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद मामला शांत होता दिखाई दिया और एक पक्ष वहां से चला गया. हालांकि, यह शांति तूफान के पहले की थी.

    दोनों पक्षों में मारपीट और जमकर हुई पत्थरबाजी

    इसके कुछ ही समय बाद वही लोग अपने साथ अन्य साथियों को लेकर वापस लौटे और दोबारा विवाद शुरू हो गया. इसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है.

    घटना में 6 लोग हुए घायल

    बताया गया है कि इस झड़प में अमित और उसके साथ मौजूद लोगों पर हमला किए जाने के आरोप लगे हैं. हिंसा में करीब 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. 

    पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से दर्ज किया केस

    वहीं, घटना के बाद दोनों पक्ष छत्रीपुरा थाने पहुंचे, जहां कुछ देर तक माहौल गरमाया रहा. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और वीडियो फुटेज व चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…

    June 18, 2026

    फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…

    June 18, 2026

    ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.