Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़: मैनपाट के टाइगर पाइंट में भीषण आग, दर्जनभर दुकानें जलकर खाक
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: मैनपाट के टाइगर पाइंट में भीषण आग, दर्जनभर दुकानें जलकर खाक

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    आग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट के टाइगर पाइंट पर स्थित झोपड़ीनुमा दुकानों में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई, जिससे एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। आग जंगल तक फैल गई थी, लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है।

    टाइगर पाइंट, मैनपाट का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां सैलानियों की भीड़ उमड़ती है। उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्थानीय लोगों ने झोपड़ीनुमा दुकानें खोली थीं, जहां खाने-पीने के सामान और होटल सेवाएं उपलब्ध कराई जाती थीं।

    होली की रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई, जो लकड़ी से बनी दुकानों में तेजी से फैल गई और सभी दुकानें देखते ही देखते जलकर राख हो गईं। सूचना मिलने पर दुकानदार, स्थानीय लोग और कमलेश्वरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कोई इसे रोक नहीं सका। आग जंगल तक पहुंच गई थी, जिसे बाद में काबू में किया गया।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, इस आगजनी में राजाराम यादव, अनिल यादव, जमुना यादव, कैलाश यादव, बिंदा यादव, सुमेद यादव, गोस्वामी यादव, सोनू यादव और शिवकुमार यादव की दुकानें पूरी तरह जल गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि होली के दिन असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर आग लगाई होगी।

    अब दुकानदारों को दोबारा झोपड़ियों का निर्माण करना होगा, ताकि सैलानियों को फिर से यहां भोजन और अन्य सुविधाएं मिल सकें। मैनपाट का टाइगर पाइंट अपने झरने और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है, जहां कई फीट ऊंचाई से गिरता पानी और प्राकृतिक सौंदर्य सैलानियों को आकर्षित करता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    June 20, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    June 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.