Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मारपीट और भगदड़ की नौबत:’16 रुपये में कपड़े’ 16 मिनट का ऑफर, कानपुर में आधी रात मचे बवाल पर हुआ एक्शन…
    • अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश,छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
    • मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती
    • NLSIU में CJI सूर्यकांत और BCI चेयरमैन मनन कुमार के दौरे पर विवाद, 702 छात्रों ने जताया विरोध
    • ‘वंदे मातरम’ विवाद, सोनिया गांधी माफी मांगें, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी की मांग
    • अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मारपीट और भगदड़ की नौबत:’16 रुपये में कपड़े’ 16 मिनट का ऑफर, कानपुर में आधी रात मचे बवाल पर हुआ एक्शन…
    मुख्य समाचार

    मारपीट और भगदड़ की नौबत:’16 रुपये में कपड़े’ 16 मिनट का ऑफर, कानपुर में आधी रात मचे बवाल पर हुआ एक्शन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश- कानपुर में महज 16 रुपये में 16 मिनट तक खरीदारी की स्कीम ने ऐसा हंगामा खड़ा कर दिया कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा. बेकनगंज की आलम मार्केट में स्वतंत्रता दिवस की आधी रात को कपड़े खरीदने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ में धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को तितर-बितर किया.

    16 रुपये में 16 मिनट की खरीदारी का ऐलान

    दरअसल, आलम मार्केट के कपड़ा व्यापारी रईस आलम का 16 अगस्त को जन्मदिन होता है. अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए रईस आलम ने इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी दुकान आलम मार्ट का एक बंपर ऑफर प्रमोट किया

    बेकनगंज की आलम मार्केट में रेडीमेड कपड़ा कारोबारी मोहम्मद आलम ने सोशल मीडिया के जरिए एक खास ऑफर का ऐलान किया था. इसके तहत 16 अगस्त की रात 12 बजे से महज 16 मिनट तक जींस, टी-शर्ट, ब्लेजर समेत कई सामान सिर्फ 16 रुपये में देने की बात कही गई थी. कारोबारी ने इस ऑफर का वीडियो और रील सोशल मीडिया पर शेयर की थी. वीडियो में ऑफर को लेकर लोगों को आकर्षित करने वाला अंदाज अपनाया गया था. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और बड़ी संख्या में लोग दुकान पहुंचने लगे.

    आधी रात को हजारों की भीड़, मची धक्का-मुक्की

    रात 12 बजते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग आलम मार्केट पहुंच गए. हर कोई 16 मिनट के भीतर अपनी पसंद का सामान खरीदना चाहता था. भीड़ बढ़ने के साथ ही वहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. कम समय में ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदने की होड़ में स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई. बाजार और आसपास की सड़क पर भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

    भीड़ बढ़ी तो बंद करना पड़ा मार्केट का गेट

    हालात बेकाबू होते देख आलम मार्केट का गेट बंद कर दिया गया. इसके बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. कुछ लोग गेट के ऊपर चढ़कर सामान देने की मांग करने लगे. इसी दौरान कुछ युवाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया और कारोबारी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया.

    सात थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंची पुलिस

    हंगामे की सूचना पर डीसीपी समेत बेकनगंज और आसपास के करीब सात थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से शांत रहने और अपने-अपने घर लौटने की अपील की. बताया गया कि काफी समझाने के बावजूद भीड़ पीछे हटने को तैयार नहीं थी. इसके बाद पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को वहां से हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया.

    पुलिस बोली- स्थिति नियंत्रण में, तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

    बेकनगंज इंस्पेक्टर मतीन खान ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस ने भीड़ को मौके से हटा दिया है. उन्होंने कहा कि रेडीमेड कपड़ा कारोबारी के खिलाफ तहरीर मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NLSIU में CJI सूर्यकांत और BCI चेयरमैन मनन कुमार के दौरे पर विवाद, 702 छात्रों ने जताया विरोध

    August 16, 2026

    ‘वंदे मातरम’ विवाद, सोनिया गांधी माफी मांगें, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी की मांग

    August 16, 2026

    Jharkhand protest: 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे छात्र

    August 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.