Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी, रायपुर में 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला…
    • हैवानियत के दौरान चीखी थी मासूम, दरिंदे विनय ने पाइप से किया लहूलुहान; गाजियाबाद रेप केस में सनसनीखेज खुलासा
    • बलरामपुर में एक अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप,चीखने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण फिर जो हुआ…
    • छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ढाई वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्य
    • कर्नाटक के सीएम और उनकी 40 साल पुरानी दोस्त यज्दी रोडकिंग बाइक
    • लालू यादव को मिली राहत, चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार
    • ‘ नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई 90 फीसदी खत्म’ , US-Iran तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
    • पहलगाम आतंकी हमले के मामले में जम्मू की अदालत ने लश्कर चीफ हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट किया जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के तहत 200 पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी
    जॉब-एजुकेशन

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के तहत 200 पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के तहत 200 पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 19 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था।

    आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, व्यापम से प्राप्त मेरिट सूची के आधार पर विज्ञापन में निर्धारित वर्गवार और प्रवर्गवार रिक्तियों के अनुरूप लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मापदंड जांच के लिए बुलाया गया था।

    128 अभ्यर्थी प्रक्रिया से बाहर
    सत्यापन प्रक्रिया के दौरान 128 अभ्यर्थी या तो अनुपस्थित रहे या शारीरिक मापदंड में अपात्र पाए गए। ऐसे अभ्यर्थियों के नाम चयन प्रक्रिया से हटाने के लिए 12 मार्च 2026 को आदेश जारी किया गया।

    200 पदों पर चयन, 43 प्रतीक्षा सूची में
    शेष पात्र अभ्यर्थियों में से मेरिट के आधार पर कुल 200 पदों के लिए चयन सूची जारी की गई है। इसके साथ ही 43 अभ्यर्थियों की अनुपूरक (प्रतीक्षा) सूची भी जारी की गई है, जिससे भविष्य में रिक्तियों की स्थिति में चयन किया जा सके।

    अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की अंतिम सूची विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अपना परिणाम छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

    इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने से आबकारी विभाग में लंबे समय से खाली पदों की पूर्ति होगी, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ढाई वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्य

    July 14, 2026

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 13, 2026

    रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.