Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पहले पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, फिर होटल में लड़कियों को बुलाकर बनाए अवैध संबंध
    क्राइम

    पहले पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, फिर होटल में लड़कियों को बुलाकर बनाए अवैध संबंध

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झालावाड़। बहुचर्चित रेणु उर्फ निमंता हत्याकांड के आरोपी पति को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद फरारी के दौरान होटलों में ठहरकर कई लड़कियों और महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाए। घटना के बाद बुलाई गई कई लड़कियों के फोटो व चेट आरोपी के मोबाइल में मिले है।

    पुलिस ने मृतका के पति देवीकृपाल उर्फ डेविड को वारदात के करीब 5 महीने बाद कोटा के आरकेपुरम इलाके से गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी ने कार से पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। वारदात में शामिल उसके भांजे कोमल मीणा और एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। वहीं, पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

    मृतका के शरीर पर मिले थे 19 चोट के निशान

    पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मृतका के परिजन और ससुराल पक्ष ने शुरुआत में इसे सीढ़ियों से गिरने का हादसा बताया था। लेकिन मौके से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या माना और थाने के हेड कांस्टेबल ने परिवादी बनकर हत्या का मामला दर्ज कराया। एफएसएल टीम की वैज्ञानिक जांच में कड़ियां जोड़ते हुए खुलासा हुआ कि पति ने ही पीट-पीटकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतका रेणु के शरीर पर 19 चोट के निशान पाए गए थे।

    आरोपी का दूसरी महिलाओं से था संबंध

    जांच में सामने आया कि पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति के दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे। रेणु ने इस बारे में ससुरालवालों को बताया तो झगड़ा और बढ़ गया। ऐसे में पति ने अपनी ही पत्नी को रास्ते से हटाने की ठानी और फिर बेरहमी से हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी देवीकृपाल ने कबूल किया कि उसके दूसरी महिलाओं से संबंध थे। घटना के बाद भी वह वापस होटल गया था, जहां पर होटल में बुलाई गई लड़कियों के साथ संबंध बनाए थे। आरोपी ने फरारी के दौरान भी अलग-अलग होटलों में लड़कियां और म​हिलाओं के साथ संबंध बनाए थे। आरोपी के मोबाइल में भी कई ल​ड़कियों की फोटो और चेट मिली है।

    ऐसे हुआ खुलासा

    जांच में सामने आया था कि घटना वाली रात 6 नवंबर 2025 को भांजे कोमल मीणा ने होटल में कमरा बुक किया था। जहां पर आरोपी पति देवीकृपाल ने भांजे के साथ शराब पार्टी की। इसके बाद आरोपी देवीकृपाल करीब दो बजे होटल से चला गया। इसके बाद सुबह करीब 5 बजे देवीकृपाल और कोमल कार से रेणु को लेकर अकलेरा अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इसी दौरान दोनों आरोपी शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए। अंतिम संस्कार में भी दोनों शामिल नहीं हुए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था, ताकि आरोपी देश छोड़कर नहीं भाग सके। साथ ही आरोपी पर 25 हजार रुपए का ईनाम भी रखा था। करीब 5 महीने से जांच में जुटी पुलिस ने कोटा से आरोपी पति को दबोच लिया। इसके बाद पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग

    August 22, 2026

    रेवाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर 3 युवकों पर चढाई कार… 2 ने मौके पर तोड़ा दम

    August 21, 2026

    नागपुर की जेल से बेल पर छूटे कुख्यात अपराधी का साथी गैंगस्टर ने किया कत्ल, दोनों एक ही महिला से करते थे प्यार

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.