Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ : तालाब में तैरता मिला लापता नाबालिग का शव, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य…
    • छत्तीसगढ़ : ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, 8 साल की बच्ची गंभीर रुप से घायल…
    • मेले में ‘मौत के कुएं’ में स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी
    • ईएसटीआईसी 2026: विज्ञान को विकसित भारत की आकांक्षाओं से जोड़ना
    • शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
    • अनंत सिंह के बाद पत्नी नीलम देवी पर भी एक्शन, सरकार ने सरकारी आवास खाली करने का दिया आदेश
    • सरकार ने बदले मोटर व्हीकल नियम, 100% एथेनॉल से चलने वाली कारों के लिए रास्ता साफ
    • CG Transfer News: छत्तीसगढ़ PWD में बड़ा फेरबदल! 91 उप अभियंताओं के तबादले, देखें list
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘बेपरवाह: फियरलेस इन लव’, अहान पांडे और शरवरी की आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक जारी
    मनोरंजन

    ‘बेपरवाह: फियरलेस इन लव’, अहान पांडे और शरवरी की आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड में अपनी अदायगी से रातों-रात चर्चा में आए अभिनेता अहान पांडे (Ahaan Panday) एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ से धमाकेदार डेब्यू करने वाले अहान अब फेमस डायरेक्टर अली अब्बास जफर की आने वाली रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ खूबसूरत अभिनेत्री शरवरी वाघ (Sharvari) मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म का आधिकारिक तौर पर ऐलान के साथ फर्स्ट-लुक टीजर पोस्ट जारी किया गया है, जिसका टाइटल ‘बेपरवाह: फियरलेस इन लव’ (Beparwah: Fearless in Love) रखा गया है।

    अहान पांडे और शरवरी वाघ की नई फिल्म का हुआ ऐलान

    फिल्म बेपरवाह का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में अहान पांडे और शरवरी के चेहरे छिपे हुए हैं, लेकिन उनका अंदाज बेहद खूंखार और रोमांटिक दोनों का मिला-जुला रूप पेश कर रहा है। लेदर जैकेट पहने अहान के हाथों में बंदूक है, उनके हाथों पर खून और चेहरे पर चोट के निशान साफ देखे दिख रहे हैं। वहीं, शरवरी के हाथों में गिटार नजर आ रहा है, जो इस बात का संकेत दे रहा है कि फिल्म में प्यार और एक्शन का एक खतरनाक मेल देखने को मिलने वाला है।

    पोस्टर टीजर के बैकग्राउंड में अहान पांडे की दमदार आवाज में कुछ लाइनें सुनाई देती हैं, जो दर्शकों का दिल जीत रही हैं, “बेपरवाह है इश्क, क्या करूं? बेपरवाह, बेइंतहां करूं, कोई भी आए तो… सब तबाह, तबाह, तबाह करूं।”

    इस फर्स्ट लुक पर प्रतिक्रिया देते हुए अहान की को-स्टार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनीत पड्डा ने कमेंट किया, “बेस्ट ऑफ द बेस्ट। बहुत एक्साइटेड हूं!!” इसके अलावा रिपोर्ट्स यह भी हैं कि अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ के बाद ऐश्वर्या ठाकरे इस फिल्म में मुख्य खलनायक (विलन) की भूमिका निभा सकते हैं।

    थिएटर्स में रिलीज होने में बचे हैं पांच महीने

    फिल्म के टीजर पोस्टर के साथ ही इसकी रिलीज को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ गया है। मेकर्स ने घोषणा की है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने से ठीक पांच महीने दूर है। ‘सैयारा’ फेम अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ देखना फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह का धमाल मचाती है, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इसके पहले लुक ने दर्शकों के बीच उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लव गिल पर विवादित टिप्पणी के बाद काश्वी का बड़ा बयान, कहा-‘किसी के चरित्र पर टिप्पणी करना मेरा काम नहीं’

    October 26, 2026

    अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग, भेजा 1.20 करोड़ का लीगल नोटिस, कार्यक्रम बीच में छोड़ने का आरोप

    October 24, 2026

    Bigg Boss 20:‘वीकेंड का वार’ में रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट की हरकतों पर उठाए तीखे सवाल, लगाई घरवालों की क्लास

    October 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.