Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
    • रायपुर शहर-ग्रामीण क्षेत्रीय सम्मेलन 28 जून को, सेवानिवृत्त विद्युत कर्मियों की समस्याओं पर होगी चर्चा
    • रात भर जागने की आदत बना सकती है बीमार, नींद का है कैंसर से गहरा कनेक्शन
    • पुलिस का बड़ा खुलासा, शादी टालने के लिए की मंगेतर केतन की हत्या, ताकी 3 साल तक मिले समय और प्रेमी से करले शादी
    • खालिस्तानी आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी, मंदिर, सरकारी ऑफिस और रेलवे स्टेशन निशाने पर 
    • जबरन वसूली और छेड़छाड़ के आरोप में पूर्व TMC पार्षद गिरफ्तार
    • प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं अनुसंधान केंद्र,प्रकृति के वरदान से ठीक हो रहे देश-विदेश के लोग,’स्वास्थ्य मंदिर’ की कहानी…
    • साली से करना चाहता था निकाह, पत्नी ने किया विरोध तो करदी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»शादी की पहली सालगिरह:उसी दिन 3 माह की गर्भवती विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला….
    क्राइम

    शादी की पहली सालगिरह:उसी दिन 3 माह की गर्भवती विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला….

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     बिहार – गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ओर पूरा परिवार शादी की पहली सालगिरह की खुशियों की तैयारी कर रहा था, वहीं दूसरी ओर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका 3 माह की गर्भवती थी. घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है.

    बुलेट और सोने की चेन के लिए टॉर्चर का आरोप

    मृतका की पहचान बखरौर गांव निवासी मनीष कुंवर की 22 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है. गुड़िया के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग कर रहे थे. मांग पूरी न होने पर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. मृतका के भाई सोनू सिंह ने बताया कि पहले भी इस विवाद को लेकर थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन सामाजिक समझौते के बाद गुड़िया को वापस ससुराल भेजा गया था.

    सालगिरह के दिन खुशियों की जगह मिला शव

    दुखद बात यह है कि शुक्रवार (8 मई) को ही गुड़िया की शादी की पहली सालगिरह थी. परिजनों का दावा है कि उन्हें पुलिस के जरिए घटना की जानकारी मिली. जब वे सिधवलिया पहुंचे, तो घर के कमरे में गुड़िया का शव बेड पर पड़ा था. परिजनों ने आरोप लगाया है कि गुड़िया की गला दबाकर हत्या की गई है और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई. मृतका के पेट में पल रहे 3 माह के मासूम की भी इस घटना में जान चली गई.

    पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    घटना की सूचना मिलते ही सिधवलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, गोपालगंज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    साली से करना चाहता था निकाह, पत्नी ने किया विरोध तो करदी हत्या

    June 27, 2026

    मजदूर ने काम करने से किया इंकार तो लाठी-डंडे से की बेरहमी से पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

    June 27, 2026

    बदमाशों ने घर में घुसकर की चोरी , पति- पत्नी को बंधक बनाया, घायल होने पर मरहम-पट्टी करके दवाई भी दी

    June 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.