Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»IIT में एडमिशन के लिए 12वीं में कितना पर्सेंटाइल होना जरूरी है? जानें पूरी जानकारी यहां
    जॉब-एजुकेशन

    IIT में एडमिशन के लिए 12वीं में कितना पर्सेंटाइल होना जरूरी है? जानें पूरी जानकारी यहां

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    IIT में एडमिशन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    JEE Main 2025 का दूसरा सेशन 2 अप्रैल से शुरू हो चुका है। इसी के तहत आज NTA ने 7, 8 और 9 अप्रैल की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, NTA इस परीक्षा को 2 से 9 अप्रैल तक कुल 10 शिफ्टों में आयोजित कर रहा है। सभी शिफ्टों की परीक्षाएं पूरी होने के बाद, दोनों सेशनों के बेस्ट NTA स्कोर के आधार पर छात्रों की रैंक तैयार की जाएगी। वहीं, जो छात्र JEE Advanced की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए जरूरी है कि वे JEE Main रिजल्ट में टॉप 2.5 लाख रैंक के अंदर हों। इसके अलावा कुछ अन्य आवश्यक योग्यताएं भी होती हैं, जो IIT में एडमिशन के लिए अनिवार्य हैं।

    IIT में एडमिशन के लिए 12वीं में कितने पर्सेंटाइल की जरूरत?
    JEE Advanced में बैठने के लिए केवल अच्छा रैंक लाना ही काफी नहीं है, बल्कि 12वीं में भी न्यूनतम अंकों की शर्त को पूरा करना होता है। NTA के नियमों के मुताबिक, जेईई एडवांस्ड में वही छात्र शामिल हो सकते हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा में कम से कम 75% अंक (या समकक्ष पर्सेंटाइल) हासिल किए हों। हालांकि, आरक्षित वर्गों (SC/ST/PwD) के लिए यह न्यूनतम सीमा 65% तय की गई है।

    किस साल पास किया होना चाहिए 12वीं?
    JEE Advanced परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास करना जरूरी है और वह भी हाल के दो वर्षों के भीतर। उदाहरण के लिए, अगर कोई छात्र 2025 में JEE Advanced देना चाहता है, तो वह 2023 या 2024 में 12वीं पास होना चाहिए। इससे पहले यानी 2022 या उससे पहले 12वीं पास करने वाले छात्र इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।

    अन्य जरूरी बातें
    बेहतर पर्सेंटाइल सीधे तौर पर आपकी ऑल इंडिया रैंक को प्रभावित करता है। जितना ज्यादा स्कोर, उतनी अच्छी रैंक और टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन की संभावना बढ़ जाती है। भारत के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान जैसे IITs, NITs और IIITs को इंजीनियरिंग शिक्षा के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इन संस्थानों से पढ़े छात्र देश और दुनिया में अपना नाम रोशन करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    NTA ने की UGC-NET जून 2026 परीक्षा की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की फाइनल आंसर की जारी

    September 18, 2026

    BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार

    September 17, 2026

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

    September 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.