रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित औषधालय में निःशुल्क लिवर जांच शिविर का आयोजन किया गया। पॉवर कंपनी के 86 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसका लाभ उठाया। ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी के लिए संचालित डंगनिया औषधालय में समय-समय पर विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी तहत पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. जोगेश विशनदासानी (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. तुषार बहादुरे (किडनी रोग विशेषज्ञ) के आतिथ्य में यह शिविर संपन्न हुआ।
शिविर में विशेष परीक्षण हेतु निःशुल्क फाइब्रोस्कैन की व्यवस्था की गई, इसके साथ सामान्य परीक्षण जैसे ब्लड प्रेशर, ब्लड चेक-अप, शुगर एवं ईसीजी भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एच.एल पंचारी ने बताया कि औषधालय में निर्धारित परीक्षण एवं परामर्श नियमित रूप से किया जाता है। स्वास्थ्य संबंधी शिविर हमारे औषधालय की नियमित प्रक्रिया है। इस शिविर का उद्देश्य विद्युत कर्मियों को समय पर स्वास्थ्य की जांच करवाने, उचित परामर्श और मार्गदर्शन देना है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. इंदु साहू, चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता जैन एवं औषधालय की टीम उपस्थित थी।
Trending
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
- कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
- MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

