Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री दयानन्द ने की सौजन्य भेंट
    • कृषि विभाग के सहयोग से कम लागत में आधुनिक बुवाई का सफल मॉडल बना किसानों के लिए प्रेरणा
    • मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास,नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत…
    • विश्व युवा कौशल विकास दिवस
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
    • ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
    • सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»इंस्टाग्राम पर दोस्ती, पिता से मांगा बेटी का हाथ और ले गया अपने साथ, जब हुई प्रेगनेंट हुई तो…
    राष्ट्रीय

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती, पिता से मांगा बेटी का हाथ और ले गया अपने साथ, जब हुई प्रेगनेंट हुई तो…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम अकाउंट से हुई दोस्ती का नाजायज फायदा उठाकर एक युवक ने युवती का शारीरिक शोषण किया. उसके गर्भवती होने पर उसे छोड़कर आरोपी राजकोट भाग गया. फिलहाल, पुलिस ने जीरो पर FIR दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है. मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है. 23 वर्षीय युवती के साथ घटना को अंजाम देने वाले आशीष रावत, निवासी बरा थाना उचेहरा फरार है. आरोपी के द्वारा किए गए कुकर्म से युवती छह माह की गर्भवती है. आरोप है कि उस पर गर्भपात का दबाव बनाया गया. जब राजी नहीं हुई, तो मारपीट करने के बाद गांव से शादी करने की बात कहकर युवक रामनगर छोड़कर भाग गया.

    कैसे हुई मुलाकात?

    दर्ज FIR के अनुसार, आरोपी आशीष रावत और पीड़ित युवती की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से जनवरी 2024 में हुई. इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की पहचान हुई. इसके बाद मोबाइल पर बात होने लगी. कुछ दिनों के बाद आरोपी ने प्यार का इजहार किया. दिसंबर 2024 में युवती के घर पहुंचा और पिता के सामने विवाह प्रस्ताव रखा. एक जाति विरादरी का होने के कारण युवती का पिता राजी हो गया. 

    इसके बाद आरोपी युवक अपनी प्रेमिका को राजकोट ले गया. जहां पर दोनों साथ रहने लगे. दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, जिससे युवती गर्भवती हो गई. जब आशीष को गर्भावस्था की जानकारी हुई, तो वो युवती के साथ मारपीट करने लगा. 

    गहने-मोबाइल फोन सब बेच दिया

    युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने न केवल मारपीट की, बल्कि दबाव बनाने के लिए उसके गहने और मोबाइल फोन को भी बेच दिया. जब इसके बाद भी युवती नहीं तैयार हुई, तो उसे बहाने से रामनगर छोड़कर भाग गया. पीड़िता ने जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैहर में शिकायत दर्ज कराई, तब कहीं प्रकरण दर्ज किया गया. फिलहाल पुलिस ने जीरो पर प्रकरण दर्ज किया है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट के लिए रूस ने दिया बड़ा ऑफर, भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे चीन-पाक

    July 14, 2026

    “वो मर जाएंगे तभी आपको तसल्ली मिलेगी?”, सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा

    July 14, 2026

    लालू यादव को मिली राहत, चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.