Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • ‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन
    •  चंबा में मुंडन संस्कार से लौटते समय खाई में गिरी कार, 7 की मौत, पूरा परिवार खत्म
    • Ludhiana में पारिवारिक रंजिश के कारण युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
    • दिल्ली के पॉश इलाके में खून से लथपथ मिला नौकरानी का शव, डॉक्टर ने कबूला जुर्म, पहले बैट से पीटा, फिर चाकू घोंपा
    • शिवसेना UBT की बैठक में 6 सांसदों के नहीं पहुंचने पर नोटिस भेजकर मांगा जवाब
    • योगी सरकार ने बनाई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चंपत राय से दूरी
    • क्रिटिकल मिनरल्स के लिए चीन पर निर्भरता कम करेंगे G-7 देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»महाराष्ट्र की राजनीति में पलटा गेम, उद्धव गुट के दो सांसदों ने शिंदे गुट में जाने से किया इनकार
    राजनीति

    महाराष्ट्र की राजनीति में पलटा गेम, उद्धव गुट के दो सांसदों ने शिंदे गुट में जाने से किया इनकार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति में ‘खेला’ की खबरें अभी शांत भी नहीं हुई हैं कि महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में भी बड़ी उठापटक देखने को मिल रही है। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) – Shiv Sena (UBT) के 9 में से 6 लोक सभा सांसदों के पार्टी छोड़ने और एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की अटकलें तेज़ हो गई हैं। इसी बीच उद्धव गुट के दो सांसदों ने एक बड़ी बात कह दी है।

    उद्धव गुट के दो सांसदों ने शिंदे गुट में जाने से किया इनकार

    शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलों के बीच उद्धव गुट के दो लोकसभा सांसदों ने शिंदे गुट में जाने से इनकार कर दिया है। नासिक से लोकसभा सांसद राजाभाऊ वाजे (Rajabhau Waje) और मुंबई नॉर्थईस्ट से लोकसभा सांसद संजय पाटिल (Sanjay Patil) ने शिंदे गुट के साथ जाने की अटकलों से इनकार कर दिया है। दिल्ली पहुंचकर वाजे ने कहा, “मैं उद्धव जी के साथ हूं और उनके साथ ही रहूंगा। मेरा किसी और से कोई संपर्क नहीं है। मुझे शिंदे जी का कोई फोन कॉल नहीं आया है और न ही उन्होंने मुझसे कोई संपर्क करने की कोशिश की है। मैं नाराज़ नहीं हूं और शिवसेना (यूबीटी) के साथ हूं। मैं दिल्ली में कमेटी की एक मीटिंग के लिए आया हूं।”

    महाराष्ट्र में पलटा गेम!

    शिवसेना (यूबीटी) के लोकसभा सांसदों को तोड़ने के लिए 9 में से 6 यानी दो तिहाई सांसदों के पार्टी छोड़ने की ज़रूरत है। हालांकि अब वाजे और पाटिल के इनकार के बाद महाराष्ट्र में गेम पलटता दिख रहा है, जिससे ‘ऑपरेशन टाइगर’ के सफल होने की संभावना कम हो गई है।

    कल दिल्ली में होगी मीटिंग

    शिवसेना (यूबीटी) के सभी लोकसभा सांसदों को कल यानी गुरुवार, 18 जून को मीटिंग के लिए दिल्ली बुलाया गया है। यह मीटिंग सुबह 11 बजे दिल्ली में संसदीय दल के कार्यालय में होगी।

    करोड़ों की डील?

    इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने दावा किया है कि हर सांसद को खरीदने के लिए 50 करोड़ रुपए तय किए गए हैं जिसके लिए 15 करोड़ रूपए का एडवांस दिया जाने का ऑफर है। राउत ने यह भी कहा कि बागी नेताओं की कीमत 50,000 रुपये भी नहीं है और इनकी कीमत तो सिर्फ शिवसेना और टीएमसी के ब्रांड टैग की वजह से बढ़ी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सब नीतीश कुमार करवा रहे,मेरी सुरक्षा घटाई, राबड़ी देवी का बंगला छीना… लालू प्रसाद का वार…

    June 18, 2026

    तमिलनाडु में AIADMK से अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर भड़के संजय राउत

    June 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.