Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»सस्ता हुआ गैस, 19 Kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत
    व्यापार

    सस्ता हुआ गैस, 19 Kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देशभर में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। नई दरें लागू होने के बाद होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी। नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 202 रुपए की कमी की गई है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपए घटाई गई है। अब कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,872.50 रुपए में मिलेगा। अलग-अलग शहरों में कटौती की राशि स्थानीय दरों के अनुसार अलग हो सकती है। कमर्शियल एलपीजी गैस की नई कीमतें 1 अगस्त 2026 से लागू कर दी गई हैं। आपको बता दें कि इससे पहले एक जुलाई 2026 को LPG सिलेंडर के दाम घटे थे। उस वक्त 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 183.50 रुपए घटाकर 2,930 रुपए कर दी गई थी।

    घरेलू LPG सिलेंडर पर नहीं मिली राहत

    एक ओर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी घरेलू गैस सिलेंडर पहले की कीमत पर ही उपलब्ध रहेगा।

    वर्तमान में दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू LPG सिलेंडर 942 रुपए में मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 968 रुपए, मुंबई में 941.50 रुपए और चेन्नई में 957.50 रुपए है।

    देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

    शहरनई कीमत Rsपुरानी कीमत Rsअंतर Rs
    दिल्ली2738.002930.00192
    कोलकाता2872.503081.50209
    मुंबई2691.502885.50194
    चेन्नई2906.003106.00200

    क्या होगा असर?

    कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घटने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग, बेकरी और अन्य छोटे-बड़े खाद्य कारोबारियों को फायदा मिलेगा। सिलेंडर की कीमत में कटौती से कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा। इससे ग्राहकों को भी कारोबारियों की ओर से कुछ राहत मिल सकती है। यह राहत ऐसे वक्त में मिली है, जब पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरकरार है। होर्मुज संकट का समाधान अब तक दोनों देश नहीं निकाल पाए हैं, जिसके कारण तेल और गैस की कीमतें अस्थिर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

    August 1, 2026

    RBI का बड़ा आदेश, बैंकों में अब नहीं मिलेंगे नकली नोट, लगेंगी ये मशीनें

    August 1, 2026

    Lyne ने लांच किया नया 50W वायरलेस स्पीकर

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.