Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»सीएम हेल्पलाइन की पहल से गौरीबाई को मिला अंत्योदय राशन कार्ड, शासकीय योजनाओं का रास्ता हुआ आसान
    कोरबा

    सीएम हेल्पलाइन की पहल से गौरीबाई को मिला अंत्योदय राशन कार्ड, शासकीय योजनाओं का रास्ता हुआ आसान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा –  आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण हेतु मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शुरुआत सुशासन, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण कर आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है। शासन की संवेदनशील पहल के तहत नागरिकों की समस्याओं पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों द्वारा मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में  विकासखण्ड पाली के ग्राम पोलमी निवासी गौरीबाई के पास राशन कार्ड नहीं होने के कारण विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के निराकरण हेतु उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए उनके प्रकरण का परीक्षण किया गया। पात्रता संबंधी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर जनपद पंचायत पाली द्वारा गौरीबाई को अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया गया। अंत्योदय राशन कार्ड प्राप्त होने से अब गौरीबाई को खाद्यान्न सहित विभिन्न पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इससे उनकी लंबे समय से चली आ रही  समस्या का प्रभावी समाधान हुआ है। गौरीबाई ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद उनकी समस्या का शीघ्र और संतोषजनक समाधान हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन की संवेदनशील एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव हो रहा है।

    कटघोरा नगरीय क्षेत्र के सिद्धि विहार स्थित शांति विला गोदावरी निवास के पास आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर शिकायतकर्ता श्रीमती वंदना यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि क्षेत्र में कुछ आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, जिनमें कुछ आक्रामक व्यवहार कर रहे हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है। साथ ही क्षेत्र में बंध्याकरण एवं टीकाकरण अभियान नहीं होने की जानकारी भी दी गई थी।

    शिकायत प्राप्त होने के कुछ घण्टे के भीतर ही नगर पालिका कटघोरा द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्र में आवश्यक बंध्याकरण एवं टीकाकरण की कार्यवाही कराई गई तथा आवारा कुत्तों के संबंध में आवश्यक प्रबंधन किया गया। समस्या के निराकरण के उपरांत शिकायतकर्ता से संपर्क कर उनकी संतुष्टि प्राप्त की गई । शिकायतकर्ता श्रीमती यादव ने समस्या के त्वरित समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका समयबद्ध निराकरण किया जाना शासन की जनहितैषी कार्यप्रणाली का परिचायक है।

    कोरबा नगरीय क्षेत्र के मोतीसागरपारा निवासी  शांतनु मिश्रा द्वारा मोहल्ले के नाली में गाद मिट्टी जमा होने के कारण जलभराव की समस्या होने की जानकारी देते हुए नाली सफाई की शिकायत दर्ज कराई गई थी।  शिकायत प्राप्ति के कुछ ही समय बाद नगर निगम की स्वच्छता टीम द्वारा मौके पर जाकर नाली की सफाई एवं पानी निकासी को व्यवस्था कर आवेदन का निराकरण किया गया है।  वार्ड क्रमांक 58 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में एमआईजी-750 एवं एमआईजी-751 के पीछे स्थित खाली भूखंड में लंबे समय से जमा कचरे एवं गंदगी की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त हुई थी। शिकायत पर  निगम की स्वच्छता टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी एवं ट्रैक्टर की सहायता से जमा कचरे को हटाया तथा पूरे क्षेत्र की सफाई कराई। कार्रवाई के बाद संबंधित स्थल को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाया गया, जिससे आसपास के रहवासियों को बड़ी राहत मिली। आस पास के निवासियों ने सफाई कार्य पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से बनी समस्या का समाधान होने से वातावरण स्वच्छ  हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों के त्वरित निराकरण की व्यवस्था की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की यह प्रक्रिया शासन की जनहितैषी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली को दर्शाती है। नागरिकों की शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कर उन्हें समयबद्ध राहत प्रदान की जा रही है, जिससे शासन के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों पर तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए आमजनों को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। प्रशासन द्वारा  पंचायत, राजस्व, नगरीय निकाय, सड़क, बिजली, पेयजल, खाद्य, समाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों के आवेंदनो का त्वरित निराकरण कर आमजनों को राहत पहुचाया जा रहा है। यह पहल न केवल जनसमस्याओं के समयबद्ध निराकरण को सुनिश्चित कर रही है, बल्कि प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास को भी सुदृढ़ बना रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

    August 3, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन

    August 2, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद

    August 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.