Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»गोवा का रोमियो लेन क्लब, पुराना कांड सामने आया… महिला टूरिस्ट बोलीं– मैनेजर और बाउंसरों ने की पिटाई
    राष्ट्रीय

    गोवा का रोमियो लेन क्लब, पुराना कांड सामने आया… महिला टूरिस्ट बोलीं– मैनेजर और बाउंसरों ने की पिटाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोवा ।  बर्च बाई रोमियो लेन नाइटक्लब में लगी भीषण आग की घटना के कुछ ही दिनों बाद अब क्लब प्रबंधन पर नए आरोप सामने आए हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, नवंबर में क्लब का दौरा करने वाली वैभवी नाम की एक महिला ने दावा किया है कि क्लब के मैनेजर, सिक्योरिटी स्टाफ और बाउंसरों ने उनके परिवार पर शारीरिक हमला किया था। यह आरोप उस समय और गंभीर हो जाते हैं जब हाल ही में इसी क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई थी।

    बता दें कि वैभवी ने बताया कि वह पिछले महीने वागाटोर स्थित रोमियो लेन बीच शैक गई थीं। उनके अनुसार क्लब की जगह बेहद संकरी थी और वहां सिर्फ एक ही एंट्री और एक ही एक्ज़िट थी, वो भी ऊंचाई पर, जिससे अंदर-बाहर निकलना मुश्किल हो जाता था। उन्होंने कहा कि जब वे रात करीब 3 बजे क्लब से निकल रही थीं, उनके रास्ते में एक भारी कुर्सी पड़ी थी जिसे उनके कज़िन ने पैर से एक तरफ किया। इसी बात पर मैनेजर ने उन पर ‘फर्नीचर खराब करने’ का आरोप लगाते हुए बदसलूकी की और कहा कि “आपको पहले ही बाहर फेंक देना चाहिए था, आपका यहां कोई स्टेटस नहीं है।”

    गौरतलब है कि वैभवी का आरोप है कि मैनेजर ने उनके कज़िन की कॉलर पकड़ ली और जब परिवार ने माफी मांगकर बाहर निकलने की कोशिश की तो उसने सभी सिक्योरिटी कर्मियों और बाउंसरों को बुला लिया। उन्होंने कहा कि स्टाफ ने उन्हें क्लब से बाहर निकलने नहीं दिया और सीढ़ियों पर उनका रास्ता रोककर हमला किया। वैभवी ने बताया कि उनकी बहन को सीने पर चोट मारी गई और धक्का देकर सीढ़ियों से गिरा दिया गया। वहीं उनके भाई पर एक बाउंसर ने लोहे की रॉड से हमला किया। “मैंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन्होंने मुझ पर भी हाथ उठाया। जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह मैंने कभी नहीं सुना था,” वैभवी ने कहा।

    उन्होंने बताया कि वे चोटिल थीं, इसलिए सुबह पुलिस स्टेशन जाने का निर्णय लिया। मौजूद जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पहले दिन सिर्फ शिकायत दर्ज करने को कहा और अगले दिन अंजुना पुलिस स्टेशन आने का निर्देश दिया। काफी कोशिश के बाद एफआईआर दर्ज हो सकी। वैभवी का कहना है कि उन्होंने अपनी शिकायत में दोनों मालिकों के नाम भी शामिल किए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया यह कहते हुए कि घटना के समय वे मौजूद नहीं थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NEET के बाद SSC परीक्षा धांधली केस में घिरा संजीव मुखिया, EOU ने जेल से रिमांड पर लिया

    September 3, 2026

    पंजाब ड्राफ्ट SIR से नाम हटने पर राघव चड्ढा ने AAP पर साधा निशाना, कहा- ‘बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट तक ले आई’

    September 3, 2026

    पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी एयरफोर्स! अब Fly91 के साथ भरेंगे नई उड़ान…

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.