Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    • आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
    • जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से की सौजन्य भेंट
    • रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…
    • स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»सोने और चांदी की कीमतों में भरी गिरावट, चांदी 88,000 गिरी , जाने क्या है आज का भाव ?
    व्यापार

    सोने और चांदी की कीमतों में भरी गिरावट, चांदी 88,000 गिरी , जाने क्या है आज का भाव ?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी और डॉलर की मजबूती का असर अब भारतीय सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखने लगा है। बीते कुछ सत्रों से कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना हुआ था, लेकिन आज गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों में तेज बिकवाली देखने को मिली है। सोना और चांदी दबाव में कारोबार करते नजर आए।

    सोने में बड़ी गिरावट

    सोने के भाव में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। कल शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड करता दिखा था। लेकिन आज घरेलू वायदा बाजार में MCX पर सोना आज शनिवार को करीब 1,49,075 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। यानी एक ही दिन में सोने की कीमत में करीब 14,000 रुपये की गिरावट आई।

    चांदी में तेजी की उम्मीद टूटी

    चांदी के निवेशकों को भी आज राहत नहीं मिली। MCX पर चांदी आज करीब 2,91,922 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करती दिखी। कल भाव की बात करें तो चांदी लगभग 3.79 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही थी। यानी एक ही दिन में चांदी की कीमत में लगभग 88,000 रुपये की गिरावट नजर आती है। बाजार की धारणा कमजोर बनी हुई है। पिछले कुछ सत्रों में आई तेज चाल के बाद अब चांदी में भी मुनाफावसूली हावी होती दिख रही है।

    क्या हो सकते हैं कारण?

    कीमती धातुओं पर दबाव की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों से आ रही कमजोरी मानी जा रही है। ग्लोबल लेवल पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। साथ ही, बजट 2026 आने से पहले निवेशकों में सतर्कता बनी हुई है। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सुरक्षित निवेश की मांग घटी है, जिसका सीधा असर सोने पर पड़ा। ​वैश्विकअनिश्चितता ने भी निवेशकों को सतर्क कर दिया है। यही वजह है कि घरेलू बाजार में भी सोना और चांदी कमजोर नजर आए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Trent, LT और Coal India के शेयरों में दिखी भारी बिकवाली, जानिए 1 हफ्ते में कितने टूट गए ये स्टॉक्स

    July 7, 2026

    180KM रेंज, 115kmph की टॉप स्पीड, Keeway ने भारत में लांच किया Hypevolt-R EV स्कूटर

    July 5, 2026

    अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.