Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
    • नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी
    • अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
    • सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, आज वह पंजाब में फैशन बन गया है: राहुल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»Gold Silver की ट्रेडिंग कराने वाली कंपनी MCX का मुनाफा 130% भागा, फिर भी शेयर हुआ धड़ाम…
    व्यापार

    Gold Silver की ट्रेडिंग कराने वाली कंपनी MCX का मुनाफा 130% भागा, फिर भी शेयर हुआ धड़ाम…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। MCX Q2 Result: भारत में सोने और चांदी की ट्रेडिंग जिस प्लेटफार्म पर होती है, उस कंपनी के नतीजे आ गए। नतीजों के बाद शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जबकि कंपनी का मुनाफा 130 फीसदी बढ़ा है। कंपनी का नाम है मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज। जी हां इसी प्लेटफार्म पर सोने और चांदी के वायदे भावों की ट्रेडिंग होती है। भारत में आमतौर पर लोग इसी प्लेटफार्म पर दिखाए जाने वाले रेट को मानते हैं। ऐसे में मुनाफा बढ़ने के बावजूद आखिर MCX के शेयरों में गिरावट क्यों आई? आइए जानते हैं।

    अनुमान से 14% कम रहा मुनाफा

    बुधवार के कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) के शेयर 6.89 प्रतिशत गिरकर 3,252.50 रुपये के निचले स्तर पर आ गए।

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 130.2% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे यह ₹454.57 करोड़ हो गया है। इस वृद्धि का मुख्य कारण ट्रेडिंग वॉल्यूम में उछाल और अधिक ऑपरेटिंग इनकम है। 

    मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) के यह मुनाफा उनके अनुमान से 14 प्रतिशत कम है। ब्रोकरेज ने इस कमी का कारण अधिक परिचालन खर्च (ऑपरेटिंग खर्च) और ऊंची टैक्स दर को बताया है। वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही के लिए, शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) में सालाना आधार पर 117 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

    रेवेन्यू में भी उछाल

    MCX का परिचालन राजस्व (ऑपरेटिंग रेवेन्यू) लगभग 800 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 114 प्रतिशत और पिछली तिमाही के मुकाबले 14 प्रतिशत अधिक है। यह आंकड़ा ब्रोकरेज के अनुमानों के अनुरूप था।

    वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में, परिचालन राजस्व सालाना आधार पर दोगुना हो गया। खर्च के मोर्चे पर, कर्मचारियों से जुड़े खर्च सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 56.2 करोड़ रुपये हो गए, जो मोतीलाल के अनुरूप ही थे। अन्य खर्च सालाना आधार पर 54 प्रतिशत बढ़कर 130 करोड़ रुपये हो गए, जो ब्रोकरेज के अनुमानों से 33 प्रतिशत अधिक हैं।

    सोने-चांदी के दामों में तेजी

    आज यानी 4 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 4 दिसंबर 2026 का गोल्ड वायदा 3246 रुपये बढ़कर 142698 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 4 दिसंबर 2026 का चांदी वायदा 6902 रुपये बढ़कर 186600 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शेयर बाजार में भारी तेजी, सेंसेक्स 77,300 के पार, जानिए किन स्टॉक्स में आई सबसे अधिक खरीदारी

    November 4, 2026

    15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन

    November 3, 2026

    चांदी की कीमतों में 4540 रूपए की गिरावट, सोने के दाम भी टूटे, अमेरिका के ईरान पर हमले बने वजह

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.