Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि
    • घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
    • महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
    • अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़-चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
    • ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»Gold-Silver Rate: एक हफ्ते में 10,000 रुपये टूटी चांदी, सोने में भी गिरावट, जानिए वजह
    व्यापार

    Gold-Silver Rate: एक हफ्ते में 10,000 रुपये टूटी चांदी, सोने में भी गिरावट, जानिए वजह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। सोने की तुलना में चांदी की कीमतों में ज्यादा गिरावट दिखाई दी है। बॉन्ड यील्ड में तेजी और क्रूड ऑयल में उछाल इसके पीछे प्रमुख कारण रहे। गुड रिटर्न्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार 26 सितंबर 2026 को चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। आज 3 अक्टूबर को चांदी का भाव गिरकर 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। इस तरह चांदी का भाव एक हफ्ते में 10,100 रुपये टूट गया है।

    सोने में भी आई गिरावट

    चांदी के साथ ही सोने की कीमतों में भी इस हफ्ते गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, बीते शनिवार 26 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। यह भाव आज 3 अक्टूबर को गिरकर 1,49,330 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। इस तरह 1 हफ्ते में सोने की कीमत में 3500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

    वैश्विक स्तर पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव

    वैश्विक बाजार की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोने का भाव शुक्रवार को 0.95 फीसदी या 40 डॉलर गिरकर 4,162.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.87 फीसदी या 36.47 डॉलर की गिरावट के साथ 4,141.19 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। चांदी की बात करें, तो कॉमेक्स पर यह 1.24 फीसदी या 0.76 डॉलर गिरकर 60.42 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.03 फीसदी या 0.63 डॉलर की गिरावट के साथ 60.36 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

    क्यों टूटे सोने के भाव

    सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह के अनुसार, सोने की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी बॉन्ड मार्केट है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड्स में पिछले कुछ समय से काफी तेजी देखी जा रही है। जब बॉन्ड पर ज्यादा रिटर्न मिलता है, तो निवेशक बिना ब्याज वाले एसेट गोल्ड से निकलकर ट्रेजरी बॉन्ड की तरफ जाने लगते हैं। यही कारण है कि सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इन्वेस्टिंग डॉट कॉम के अनुसार, यूएस 10 ईयर बॉन्ड यील्ड 5.277 पर पहुंच गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Gold-Silver Rate:  जबरदस्त गिरावट के बाद आज कीमतों में तेजी, सोने में निचले स्तरों पर देखने को मिली खरीदारी

    November 23, 2026

    सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी या बेटे, किसके नाम पर खुल सकता है SSY खाता और कैसे मिलेंगे 70 लाख?

    November 22, 2026

    लॉन्च के 2 महीने बाद ही सस्ता हुआ iPhone 18 Pro

    November 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.