Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»Gold-Silver Rate: सोने और चांदी में जबरदस्त गिरावट, जानिए कितने गिर गए भाव
    व्यापार

    Gold-Silver Rate: सोने और चांदी में जबरदस्त गिरावट, जानिए कितने गिर गए भाव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Gold Price
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोने की कीमत में आज गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोने में बड़ी बिकवाली देखी जा रही है। गुरुवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1.97 फीसदी या 3025 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,683 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन मिडिल ईस्ट युद्ध में नरमी की उम्मीदों को मजबूत करने में नाकाम रहा है। इससे निवेशकों का सेंटीमेंट टूट गया है।

    ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अगले कुछ हफ्तों तक ईरान में सैन्य अभियान जारी रखेगा। इसका मतलब है कि अभी भूरानीतिक तनाव में कोई कमी आने के आसार नहीं हैं। ट्रंप के इस संबोधन का असर शेयर बाजार पर भी देखा जा रहा है। बीएसई सेंसेक्स आज करीब 1500 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है।

    चांदी में जबरदस्त मंदी

    सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड कर रही है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 4.74 फीसदी या 11,553 रुपये की गिरावट के साथ 2,31,948 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

    सोने का वैश्विक भाव

    सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 2.24 फीसदी या 107.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,705.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.87 फीसदी या 89 डॉलर की गिरावट के साथ 4,669.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    चांदी का वैश्विक भाव

    सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव गुरुवार सुबह 4.98 फीसदी या 3.79 डॉलर की गिरावट के साथ 72.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 4.20 फीसदी या 3.16 डॉलर की गिरावट के साथ 71.92 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें…

    August 4, 2026

    डाबर पर FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट, उठा लोगों का भरोसा

    August 4, 2026

    Samsung का नया 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और 6 साल के अपडेट के साथ हुई एंट्री

    August 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.