Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»युवाओं के लिए खुशखबरी, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाओं में होने वाली निगेटिव मार्किंग खत्म
    जॉब-एजुकेशन

    युवाओं के लिए खुशखबरी, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाओं में होने वाली निगेटिव मार्किंग खत्म

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल और जेल वार्डर बनने की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. योगी सरकार की कैबिनेट ने बाई सर्कुलेशन के जरिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है.अब यूपी पुलिस कांस्टेबल और जेल वार्डर के पदों की भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दी गई है. पहले गलत उत्तर देने पर नंबर काटे जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. ये फैसला अभ्यर्थियों को ज्यादा आत्मविश्वास से परीक्षा देने की छूट देगा.

    कैबिनेट ने क्या मंजूरी दी

    उत्‍तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी तथा मुख्य आरक्षी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली 2025 और यूपी कारागार प्रशासन व सुधार विभाग जेल वार्डर संवर्ग सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2025 को मंजूरी दी. इन संशोधनों के तहत कांस्टेबल और जेल वार्डर भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग हटा दी गई है.

    ये बदलाव क्यों जरूरी था

    पहले की व्यवस्था में गलत जवाब देने पर नंबर कटते थे, जिससे कई अभ्यर्थी डरकर सवाल छोड़ देते थे या गेसिंग से बचते थे. अब नेगेटिव मार्किंग न होने से अभ्यर्थी ज्यादा सवाल अटेम्प्ट कर सकेंगे. इससे ज्यादा सही जवाब देने का मौका मिलेगा और मेरिट लिस्ट में बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद बढ़ेगी. ये फैसला खासकर ग्रामीण और कम तैयारी वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गुजरात में हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती के लिए 20 मई तक करें अप्लाई

    May 5, 2026

    क्‍या आप जानते हैं कि देश का सबसे छोटा रेलवे स्‍टेशन कौन सा है और ये कहां पर है?स्‍टेशन के नाम की रोचक कहानी… 

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मेंस का नया टाइम-टेबल: अब जून में होगी परीक्षा…

    May 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.