Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Google ने रोलआउट किया Nano Banana 2
    तकनीकी

    Google ने रोलआउट किया Nano Banana 2

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टेक दिग्गज Google ने अपने पॉपुलर AI इमेज जेनरेशन मॉडल का नया वर्जन Nano Banana 2 लॉन्च कर दिया है. यह मॉडल पहले से ज्यादा फास्ट, स्मार्ट और रियलिस्टिक इमेज बनाने में कैपेबल है. कंपनी के मुताबिक, Nano Banana 2 अब Gemini Flash की स्पीड और इंटेलिजेंस के साथ काम करेगा. यही वजह है कि अब यूजर्स तेजी से एडिटिंग और कई बार बदलाव (इटरेशन) कर सकते हैं. यह मॉडल अब Gemini ऐप में Fast, Thinking और Pro मोड्स में डिफॉल्ट इमेज जेनरेशन ऑप्शन बन गया है.

    पहले से ज्यादा रियल और डिटेल्ड इमेज

    Nano Banana 2 में बेहतर लाइटिंग, ज्यादा रिच टेक्सचर और शार्प डिटेल मिलती है. यानी अब तस्वीरें पहले से ज्यादा लाइव नजर आएंगी.

    यूजर्स 512px से लेकर 4K तक की रेजोल्यूशन में इमेज बना सकते हैं और अलग-अलग आस्पेक्ट रेशियो सेलेक्ट कर सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर डिजाइनर्स, मार्केटिंग टीम और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यूजफुल हो सकता है.

    Nano Banana 2 के फीचर्स

    रियल-वर्ल्ड नॉलेज का इस्तेमाल: यह मॉडल Gemini के नॉलेज बेस और रियल-टाइम वेब सर्च डेटा का इस्तेमाल करता है, जिससे यह किसी खास सब्जेक्ट को ज्यादा एक्यूरेट तरीके से दिखा सकता है.

    बेहतर टेक्स्ट और ट्रांसलेशन: अब आप इमेज के अंदर क्लियर और पढ़ने लायक टेक्स्ट जोड़ सकते हैं. मार्केटिंग पोस्टर, ग्रीटिंग कार्ड या सोशल मीडिया क्रिएटिव बनाना आसान हो गया है. साथ ही इमेज में मौजूद टेक्स्ट का ट्रांसलेशन और लोकलाइजेशन भी किया जा सकता है.

    कॉम्प्लिकेटेड प्रॉम्प्ट को बेहतर तरीके से समझना: Nano Banana 2 कॉम्प्लिकेटेड प्रॉम्प्ट को पहले से ज्यादा अच्छी तरह से समझ सकता है. यानी अगर आप डिटेल में कोई खास सीन या डिजाइन मांगते हैं, तो यह उसे ज्यादा एक्यूरेट तरीके से तैयार करेगा.

    प्रोडक्शन-रेडी आउटपुट: 512px से लेकर 4K तक की इमेज बनाने का ऑप्शन मिलता है. यूजर्स आस्पेक्ट रेशियो और रेजोल्यूशन को पूरी तरह कंट्रोल कर सकते हैं.

    थिंकिंग लेवल कंट्रोल: अब यूजर्स मॉडल के “थिंकिंग लेवल” को एडजस्ट कर सकते हैं, ताकि कॉम्प्लिकेटेड प्रॉम्प्ट पर मॉडल ज्यादा सोच-विचार करके बेहतर रिजल्ट दे सके.

    अवेलेबिलिटी

    Google ने यूजर्स को अब दो अलग ऑप्शन दिए हैं, ताकि हर तरह के काम के लिए सही टूल मिल सके. अगर आपको हाई-फिडेलिटी और ज्यादा फैक्टुअल एक्यूरेसी वाला आउटपुट चाहिए, तो Nano Banana Pro अवेलेबल है. वहीं फास्ट इमेज जेनरेशन, एक्यूरेट इंस्ट्रक्शन फॉलो करने और वेब-बेस्ड इमेज सर्च सपोर्ट के लिए Nano Banana 2 बेहतर ऑप्शन है.

    Nano Banana 2 कई Google प्रोडक्ट्स में रोलआउट हो चुका है. जैसे कि-

    Gemini ऐप: Nano Banana 2 अब Gemini ऐप में Fast, Thinking और Pro मोड्स में Nano Banana Pro की जगह लेगा. हालांकि Google AI Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स खास टास्क के लिए तीन-डॉट मेन्यू के जरिए Nano Banana Pro को दोबारा चुन सकते हैं.

    Google Search: यह मॉडल Search के AI Mode और Lens में भी अवेलेबल है. इसे Google ऐप, मोबाइल ब्राउजर और डेस्कटॉप ब्राउजर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी इसे 141 नए देशों और क्षेत्रों में और आठ नये लैंग्वेज के साथ उपलब्ध करा रही है.

    AI Studio और API: डेवलपर्स के लिए Nano Banana 2 AI Studio और Gemini API में प्रीव्यू के तौर पर अवेलेबल है. यह Google Antigravity में भी एक्सेस किया जा सकता है.

    Google Cloud: Google Cloud के Vertex AI पर Gemini API के जरिए भी यह प्रीव्यू में अवेलेबल है.

    Flow: Google Labs के Flow टूल में Nano Banana 2 अब डिफॉल्ट इमेज जेनरेशन मॉडल बन गया है और सभी यूजर्स के लिए बिना किसी क्रेडिट के अवेलेबल है.

    Google Ads: Nano Banana 2 अब Google Ads में भी शामिल है. यह एड कैंपेन बनाते समय इमेज और क्रिएटिव सजेशन देने में मदद करता है, जिससे मार्केटिंग का काम और आसान हो जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत में iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, जानिए EMI, बैंक ऑफर्स और टॉप मॉडल की कीमतें

    September 18, 2026

    iPhone 18 लॉन्च के बाद Apple का बड़ा फैसला, पुराने iPhones हुए ₹30 हजार तक महंगे

    September 10, 2026

    5,700mAh और 64MP कैमरा के साथ Philips S7221 5G भारत में लांच

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.