Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रामगढ़ में हृदयविदारक घटना: श्रद्धालुओं को ले जा रही SUV दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत…
    • हूती हमलों के बीच सऊदी अरब में सेना भेजने को मजबूर हुआ पाकिस्तान, महीनों की किरकिरी के बाद खुली नींद
    • जलवायु प्रदर्शन में भारत की फिसली रैंकिंग चिंतनीय
    • परिसीमन बिल पर DMK के समर्थन से कांग्रेस में मची हलचल, कांग्रेस नेता सोनिया, खरगे और राहुल डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से करेंगे मुलाकात…
    • महिला आऱक्षण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, बोले- हमारा हौसला भी बुलंद है, हिम्मत भी अटूट है…
    • मंजू भगत के पक्के घर का सपना हुआ साकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कराया गृह प्रवेश
    • मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • भारत के ओलंपिक लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»चीक समाज की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    छत्तीसगढ़

    चीक समाज की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री ग्राम जोकरी में प्रांतीय चीक-चिक जाति उत्थान समिति के सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव में हुए शामिल

    बनकोम्बो में सामाजिक भवन के लिए 50 लाख और जोकरी में महतारी सदन के लिए 30 लाख रुपये की घोषणा

    मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा – हर पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा संकल्प

    रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि चीक समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरागत कौशल और सामाजिक एकजुटता छत्तीसगढ़ की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वस्त्र निर्माण की अपनी प्राचीन परंपरा के माध्यम से इस समाज ने सदियों से जनजीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज की समस्याओं के समाधान और उसके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय शानिवार को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में आयोजित प्रांतीय चीक-चिक जाति उत्थान समिति के सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत बनकोम्बो में चीक समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा ग्राम जोकरी में महतारी सदन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से आए समाज के पदाधिकारियों, सामाजिक प्रमुखों एवं हजारों की संख्या में समाज के सदस्यों ने भाग लिया।

    मख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चीक समाज ने अपनी मेहनत, कौशल और परंपरागत व्यवसाय के माध्यम से समाज की आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्राचीन काल से ही समाज द्वारा निर्मित वस्त्रों का उपयोग होता आया है। यह परंपरागत हुनर समाज की विशिष्ट पहचान और गौरवशाली विरासत है।

    उन्होंने सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में समाज के लोगों का एकजुट होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए आगे आना प्रसन्नता की बात है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

    तीन वर्षों में जनकल्याण और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आगामी 13 दिसंबर को प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इन तीन वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य किया गया है।

    उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के अंतर्गत अब तक 33 किस्तों के माध्यम से 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है। प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि से महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में मदद मिल रही है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रारंभ की गई है। इस व्यवस्था से 8 हजार से अधिक अधिकारियों को जोड़ा गया है, ताकि नागरिकों की शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ है कि आम नागरिक को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

    किसानों के हित में लगातार निर्णय ले रही सरकार

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है और किसानों की खुशहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए इस वर्ष प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा के अनुरूप अंतर की राशि का लाभ दिया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिले और खेती-किसानी उनके लिए अधिक लाभकारी बने।

    रामलला दर्शन और तीर्थ दर्शन से पूरी हो रही श्रद्धालुओं की आकांक्षाएं

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश के 55 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 10 हजार से अधिक बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा का अवसर मिला है।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के संरक्षण को भी समान महत्व दे रही है। समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अवसर और विकास का लाभ मिले, इसी संकल्प के साथ सरकार कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि समाज की प्रगति से ही प्रदेश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। चीक समाज सहित सभी समाजों की शिक्षा, आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर शिक्षा, कौशल विकास और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री लालउमेद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, चीक बड़ाईक महासभा के श्री सत्यनारायण बड़ाईक, ग्राम पंचायत जोकरी की सरपंच श्रीमती मंजू भगत, पूर्व विधायक श्री रोहित कुमार साय, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री उपेंद्र यादव सहित विभिन्न प्रांतों से आए समाज के पदाधिकारी, सामाजिक प्रमुख, जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मंजू भगत के पक्के घर का सपना हुआ साकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कराया गृह प्रवेश

    November 29, 2026

    मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    November 29, 2026

    आजादी के 79 वर्ष बाद भी बिजली से वंचित बस्तर के गांवों में पहुंचेगी ग्रिड से बिजली, 435 करोड़ की केंद्रीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू*

    November 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.