Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»GPT-5.3 Instant: 5 नये अपग्रेड्स के साथ
    तकनीकी

    GPT-5.3 Instant: 5 नये अपग्रेड्स के साथ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    OpenAI ने 3 मार्च को ChatGPT का नया वर्जन GPT-5.3 Instant लॉन्च किया है. यह अपडेट खासतौर पर रोजमर्रा के यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने पर केंद्रित है. हाल ही में कंपनी को DoW (संयुक्त राज्य अमेरिका का युद्ध विभाग) डील को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, ऐसे में यह रिलीज OpenAI के लिए भरोसा वापस जीतने का प्रयास भी माना जा रहा है. इस बार ध्यान बेंचमार्क स्कोर पर नहीं, बल्कि उन बदलावों पर है जिन्हें यूजर्स बातचीत के दौरान सीधे महसूस करेंगे.

    अब नहीं मिलेगा लंबा लेक्चर

    पहले जब यूजर्स कोई सवाल पूछते थे, तो ChatGPT अक्सर लंबी-चौड़ी चेतावनी या डिस्क्लेमर देकर जवाब देता था. GPT-5.3 Instant इस आदत को काफी हद तक खत्म करता है. अब मॉडल सीधे जवाब देता है और जरूरी जानकारी पर फोकस करता है. इससे बातचीत तेज और सहज हो गई है.

    टोन हुआ ज्यादा नैचुरल

    GPT-5.2 Instant की सबसे बड़ी आलोचना इसका “क्रिंज” टोन था.“Stop. Take a breath.” जैसी पंक्तियां मीम्स में बदल गई थीं और कई यूजर्स ने इसे ओवर-ड्रामेटिक माना. नये वर्जन में OpenAI ने इस समस्या को ठीक किया है. GPT-5.3 Instant अब ज्यादा सामान्य और बातचीत जैसा अंदाज अपनाता है, जिससे यूजर्स को कृत्रिम सहानुभूति का एहसास नहीं होता.

    वेब सर्च के जवाब हुए स्मार्ट

    पहले ChatGPT वेब सर्च के बाद अक्सर लिंक की लंबी लिस्ट थमा देता था. अब GPT-5.3 Instant ऑनलाइन मिली जानकारी को अपने तर्क के साथ जोड़कर पेश करता है. इसका मतलब है कि यूजर्स को सीधे संदर्भित और उपयोगी जवाब मिलते हैं, न कि बिखरे हुए डेटा.

    कम हुई गलतियां

    OpenAI के अनुसार, GPT-5.3 Instant ने हेलुसिनेशन यानी गलत जानकारी देने की दर को काफी घटाया है. मेडिकल, लीगल और फाइनेंस जैसे संवेदनशील विषयों पर वेब सर्च के दौरान गलतियां लगभग 26.8% कम हुई हैं. वहीं, केवल आंतरिक ज्ञान पर काम करते समय यह दर 19.7% तक घटी है.

    बातचीत का अनुभव हुआ बेहतर

    सबसे अहम बदलाव यह है कि GPT-5.3 Instant अब यूजर्स की मंशा को बेहतर समझता है. यह सवाल के पीछे की जरूरत को पकड़कर सबसे उपयोगी जानकारी सामने रखता है. नतीजा यह है कि बातचीत ज्यादा प्रवाहपूर्ण और प्रासंगिक लगती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

    August 1, 2026

    Lyne ने लांच किया नया 50W वायरलेस स्पीकर

    July 31, 2026

    घड़ी ने खुद समझा खतरा मौत के मुंह से खींच लाई Apple Watch : शख्स के गिरते ही खुद बुलाया एम्बुलेंस, पढ़े पूरी खबर…

    July 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.