Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का भव्य समारोह आज: नए लोगो का विमोचन, आवास मेला के विजेताओं को मिलेंगे बंपर तोहफे
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का भव्य समारोह आज: नए लोगो का विमोचन, आवास मेला के विजेताओं को मिलेंगे बंपर तोहफे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल द्वारा आज एक भव्य समारोह और प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है । नवा रायपुर अटल नगर के न्यू सर्किट हाउस परिसर में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे । उनके साथ आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी और मण्डल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गृह निर्माण मंडल के नए चयनित लोगो (Logo) का विधिवत विमोचन करना और आवास मेला-2025 के भाग्यशाली हितग्राहियों को बंपर उपहार वितरित करना है ।

    इस समारोह के दौरान मण्डल के नए लोगो की प्रतियोगिता जीतने वाले रचनाकार को 2.50 लाख (दो लाख पचास हजार) रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा । इसके साथ ही, पिछले साल 23 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला में पंजीयन कराने वाले आबंटित हितग्राहियों के लिए बीते 22 जून 2026 को एक लक्की ड्रॉ निकाला गया था । इस ड्रॉ में चुने गए भाग्यशाली विजेताओं को आज मारुति स्विफ्ट कार, होंडा शाइन बाइक, होंडा एक्टिवा स्कूटी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और टेलीविजन जैसे कई आकर्षक उपहार मुख्य अतिथियों के हाथों सौंपे जाएंगे ।

    मंचीय कार्यक्रम और उपहार वितरण के समापन के बाद, दोपहर के भोजन अवकाश के पश्चात् एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया है । दोपहर ठीक 3:00 बजे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी मीडिया कर्मियों को संबोधित करेंगे और विभाग की आगामी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी साझा करेंगे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान

    September 20, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.