Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय सेना व PM मोदी के सम्मान में पारित हुआ अभिनंदन प्रस्ताव
    BREKING NEWS

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय सेना व PM मोदी के सम्मान में पारित हुआ अभिनंदन प्रस्ताव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई  दिल्ली । संसद भवन परिसर में मंगलवार, 5 अगस्त को हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। बैठक में मौजूद सांसदों ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। पीएम मोदी का यह सम्मान ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता के उपलक्ष्य में किया गया है।
    बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें कहा गया कि भारत आतंकवाद को न भूलता है और न कभी माफ करता है।

    हमारे सैन्य पराक्रम और निर्णायक नेतृत्व ने न्याय किया है। सांसदों ने इस प्रस्ताव को तालियों के साथ पारित किया। साथ ही देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर सरकार का आभार जताया।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में मौजूद सांसदों को संबोधित किया। कहा, बिहार में वोटर्स लिस्ट रिविजन को लेकर विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है, लेकिन देश की जनता सब देख रही है।

    यह बैठक एनडीए सांसदों की संसद के मानसून सत्र के दौरान पहली, और केंद्र में तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दूसरी बैठक थी।
    बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों की बैठक में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। कहा, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा कराना विपक्ष को महंगा पड़ गया। इससे उनकी ही फजीहत हुई है। पीएम मोदी ने कहा, ऐसा विपक्ष कहां मिलेगा जो खुद ही अपना पैर पत्थर पर मारता हो।

    पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट के ऑब्जर्वेशन पर भी प्रतिक्रिया दी। कहा, जब सुप्रीम कोर्ट ने ही टिप्पणी कर दी तो हम इस पर क्या कहें। ये तो अपना पैर पत्थर पर मारने जैस ही है। इससे बड़ी फटकार कोई हो ही नहीं सकती।
        पीएम मोदी ने एनडीए सासंदों से तिरंगा यात्रा और खेल दिवस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘लाल कृष्ण आडवाणी के बाद अमित शाह सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री पद पर बने हुए हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि ये तो अभी शुरूआत है। 
    बैठक में मौजूद सभी सांसदों को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियों से अवगत कराया गया। इस दौरान उन्हें 11 साल में 11 बड़े फैसले शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक भी दी गई। इसमें केंद्र सरकार के अहम निर्णयों और उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?

    July 22, 2026

    राहुल-प्रियंका, PM आवास के पास धरने पर बैठे, हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद

    July 21, 2026

    “दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा”, NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.