Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारतीय शेयर बाजार में दिखी बढ़त, सेंसेक्स 500 पॉइंट उछला, इन शेयरों में देखी जा रही तेजी
    व्यापार

    भारतीय शेयर बाजार में दिखी बढ़त, सेंसेक्स 500 पॉइंट उछला, इन शेयरों में देखी जा रही तेजी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बुधवार को आई जबरदस्त गिरावट के बाद आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर 0.62 फीसदी या 493 अंक की बढ़त के साथ 76,967 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.60 फीसदी या 149 अंक की बढ़त के साथ 24,037 पर ट्रेड करता दिखा। सबसे अधिक तेजी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल एस्टेट, हेल्थकेयर, फार्मा और मीडिया सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली।

    इटरनल लिमिटेड (Eternal Share Price)

    इटरनल का शेयर शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर निफ्टी-50 पैक का टॉप गेनर बना हुआ था। यह 4.29 फीसदी या 12.30 रुपये की बढ़त के साथ 299 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 6.76 फीसदी, 1 महीने में 21.56 फीसदी और 1 साल में 12.87 फीसदी रिटर्न दिया है।

    सनफार्मा (Sun Pharma Share Price)

    यह शेयर सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर 2.43 फीसदी या 45.90 रुपये की बढ़त के साथ 1934.10 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 3.31 फीसदी, 1 महीने में 8.66 फीसदी और इस साल अब तक 12.31 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 1942.10 रुपये है, जो आज ही दर्ज हुआ है। वहीं, 52 वीक लो 1548 रुपये है, जो 26 सितंबर 2025 को दर्ज हुआ था।

    एयरटेल (Airtel Share Price)

    एयरटेल का शेयर शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर 2.71 फीसदी या 51.20 रुपये बढ़कर 1939.30 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 3.50 फीसदी, 1 महीने में 7.87 फीसदी और इस साल अब तक -8.05 फीसदी रिटर्न दिया है।

    जियो फाइनेंशियल (Jio Financial Share Price)

    यह शेयर सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर 1.39 फीसदी या 3.20 रुपये की बढ़त के साथ 233.19 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में -2.74 फीसदी, 1 महीने में -0.45 फीसदी और इस साल अब तक -21.15 फीसदी रिटर्न दिया है।

    नेस्ले इंडिया (Nestle India Share Price)

    नेस्ले इंडिया का शेयर सुबह 10 बजे 1.65 फीसदी या 23.90 रुपये की बढ़त के साथ 1474.40 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 1.98 फीसदी, 1 महीने में 4.57 फीसदी और 1 साल में 21.50 फीसदी रिटर्न दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    6066 करोड़ की लागत से मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, क्या-क्या होगा खास?

    July 11, 2026

    BSNL ने लांच किया खास सैटेलाइट फोन, अब बिना नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग

    July 11, 2026

    1 हफ्ते में चांदी 15,000 रुपये गिरी, सोने में भी 2200 रूपए की गिरावट, क्या अब आएगी तेजी?

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.